Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें वो तो चले गए, ऐ दिल... जटिल सुरों को मधुर बनाने वाले उस्ताद थे सज्जाद हुसैन पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत को बताया शानदार, बोले- भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी दीप्ति शर्मा बनीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर '350 विकेट' हासिल करने वालीं दूसरी महिला खिलाड़ी बदला हुआ गोरखपुर बनेगा देश के लिए विकास मॉडल : योगी आदित्यनाथ अगले दशक में भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 45 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी : डॉ. जितेंद्र सिंह रक्तदान को लेकर मिथक बन रहे रुकावट, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट इमैनुएल मैक्रों से मिलकर नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी, बोले- 'भारत इनोवेट्स 2026' में सार्थक चर्चा रविंदर इंद्राज सिंह ने पूठ खुर्द में 10 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत की नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : राजनाथ सिंह पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आगे बढ़ रहा भारत, विकास दर दुनिया में सबसे तेज : निर्मला सीतारमण बारिश के कारण ट्रैफिक जाम हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी : ए. रेवंत रेड्डी महिला टी20 विश्व कप : पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने की स्मृति मंधाना, दीप्ति और ऋचा की तारीफ महिला टी20 विश्व कप : दीप्ति शर्मा का पंच, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी संग ‘आरी-आरी’ गाने पर शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल पीएम मोदी की लीडरशिप में त्रिपुरा विकास की नई कहानी लिख रहा है : सर्बानंद सोनोवाल महाराष्ट्र के सोलापुर में सड़क किनारे बने कुएं में गिरी वैन, 8 लोगों की मौत तृणमूल के बागी गुट ने त्रिपुरा की एनसीपीआई में शामिल होने का प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर को सौंपा हॉकी : मनप्रीत सिंह ने दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की प्रधानमंत्री मोदी की पहलों से मणिपुर को पिछले 12 सालों में बहुत फायदा हुआ है : युमनाम खेमचंद सिंह भारत-फ्रांस द्विपक्षीय वार्ता में इनोवेशन, व्यापार और निवेश पर हुई चर्चा, मैक्रों बोले- नया अध्याय शुरू कर रहे हैं हम सीएम मोहन यादव ने 1,835 करोड़ रुपए की 'लाड़ली बहना' योजना की 37वीं किस्त जारी की

 

ताऊ देवी लाल एक युग पुरूष थे- सांगवान

कांग्रेस के शासन में दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है : सांगवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 23 Oct 2013

Last updated on: Oct 23, 2013, 00:00 IST

हरियाणा दिवस पर ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस पर 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए विधायक नरेंद्र सांगवान ने बुधवार को ग्रामीणों को न्यौता देने पहुंचे। उन्होंने बरसत, मंगलगढी, बलहेडा, देवीपुर, डेरा कश्यप, गढी भरल, डेरा रामरंग, फरीदपुर, पुण्डरी, हरसिंहपुरा, अलिपुर खालसा, कैमला, मुल्तान गढी, घरौंडा में जाकर जनता को रैली में पहुंचने का न्यौता दिया। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि ताऊ देवीलाल के 100वें जन्मदिन पर आयोजित की जा रही सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक सिद्ध होगी। उन्होने कहा चौ0 देवी लाल एक युग पुरूष थे। जिन्होने अपना सारा जीवन जनता की भलाई के लिए अर्पण किया। उन्होने 36 बिरादरी के लिए सामान रूप से कार्य किए। जनता उनके जन्म दिवस पर जाने के लिए काफी उत्साहित है। उन्होने बताया कि कुरूक्षेत्र रैली में प्रदेश भर से सम्मान दिवस रैली में लाखों की संख्या में नर नारी पहुंचेगें। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और मंहगाई एक सिक्के के दो पहलू है। जब जब कांग्रेस सत्ता में आती है मंहगाई साथ लाती है। कांग्रेस और मंहगाई का चोली दामन का साथ है और प्रदेश सरकार गरीब और मजदूर वर्ग की हितैषी सरकार होने का ढिंढोरा पीटने से नही रूक रही। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए है कि आम आदमी को अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आम आदमी की मजदूरी बढ़ने का नाम नही ले रही और मंहगाई रूकने का नाम नही ले रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा पर करोड़ों रूपया पानी की तरह बहा रही है लेकिन सरकारी स्कूलों का वो हाल है जिसमें अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने से भी कतराते है। आज के दौर में प्राईवेट स्कूलों में पढ़ाई इतनी मंहगी हो चुकी है कि आम आदमी उसमें अपने बच्चों को पढ़ाना तो दूर उसकी ओर देख भी नही पाते। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में इनेलो का जनाधार बढ़ रहा है उससे ये साबित होता है कि आने वाली सरकार निश्चित रूप से इनेलो की होगी और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। इस अवसर पर  विधायक नरेंद्र सांगवान ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय पहचान पत्र भी वितरित किए। 

इस मौके हल्का अध्यक्ष दीप चन्द राणा, बी0 सी0 सैल प्रधान ईश्म सिंह, प्रदेश महासचिव किसान सैल कुलदीप मान, बलबीर पूनिया, युवा प्रधान जितेन्द्र नेहरा, साहब सिंह पहलवान, बहादुर सिंह, सुरजीत सन्धू, राजू बडसत, बजिन्द्र सन्धू सन्दीप मलिक, श्याम लाल, सुरेन्द्र, जसवन्त, विनोद, कर्मबीर, सुरजीत, ईरसाद, काला, मनोज राणा, राजेश त्यागी, विरेन्द्र धीमान, सतपाल त्यागी, सन्दीप, जगदीश, ओम प्रकाश, राजेश कश्यप, बलवान शर्मा, सुलतान, नीटू, हरपाल, राजपाल, राजू इनेलो जिला प्रचार सचिव रामा मदान आदि मौजूद रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD