Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

केंद्रीय मंत्री सांपला पंजाब विजय सांपला के अध्यक्ष नियुक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2016

Last updated on: Apr 08, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और दलित नेता विजय सांपला को शुक्रवार को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्य में एक साल से भी कम समय में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सांपला होशियारपुर सुरक्षित क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीते हैं। वह दलितों में रविदासिया समुदाय से हैं।सांपला (54) को नवंबर 2014 को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। लेकिन सांपला का अतीत एक मजदूर का है। खेतिहर मजदूर होने के अलावा उन्होंने पंजाब और सऊदी अरब में खेतों में काम किया। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सांपला ने कहा था, "मैंने खेतों में काम किया है, पल्लेदारी की है। मैं 11 वर्षो तक सऊदी अरब में रहा, जहां मजदूर का काम किया। मैंने राजमिस्त्री और प्लंबर(नलकार) के साथ काम किया। मैं प्लंबर और राजमिस्त्री बन गया।"सांपला ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठकों में जाना शुरू किया और 1998 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।विदित हो कि पंजाब में दलितों की जनसंख्या 31 प्रतिशत है जो अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है।राज्य में 2007 से शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार है।अगले साल फरवरी में राज्य में 117 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव होना है।

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD