Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

अफजल गुरु पर अपना नजरिया स्पष्ट करें महबूबा :कुमार विश्वास

कुमार विश्वास
कुमार विश्वास
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2016

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने शनिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती को अफजल गुरु पर अपना नजरिया स्पष्ट करने का आग्रह किया।जम्मू एवं कश्मीर में पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार एक बार फिर बनाने जा रही है, और अब महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री होंगी।महबूबा ने वर्ष 2001 में संसद पर हमले में अफजल गुरु की कथित भूमिका के लिए उसे फोसी दिए जाने को गलत ठहराया था।कुमार विश्वास ने जम्मू एवं कश्मीर की भावी मुख्यमंत्री महबूबा को पत्र लिखकर नौ फरवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत विरोधी नारे लगाकर लापता हुए कश्मीरी युवकों की गिरफ्तारी में सहयोग करने का आग्रह किया है।

विश्वास ने पत्र में लिखा, "हमें पता चला है कि आप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन सरकार बनाने वाली हैं, लेकिन संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को शहीद मानने जैसे कई मुद्दों पर आपके विचार स्वीकार नहीं किए जा सकते। अब हमें पता चला है कि अफजल पर आपने अपना पुराना नजरिया बदल लिया है। क्या है आपका नया नजरिया?"विश्वास ने कहा, "आपके नेतृत्व में सरकार गठन की संभावना पर बधाई। आपको खुद मीडिया में बयान देना चाहिए कि आप अफजल गुरु को अब एक शहीद नहीं, बल्कि देशद्रोही मानती हैं।"विश्वास ने त्र की शुरुआत 'वंदे मातरम' और अंत 'भारत माता की जय' से किया है।आप नेता ने लिखा, "अब जब आप मानती हैं कि कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है, आपको जेएनयू में भारत के खिलाफ नारेबाजी करने वाले कश्मीरी युवकों की गिरफ्तारी में सहयोग करना चाहिए।"विश्वास के इसी पत्र को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया है।

 

Tags: Kumar Vishwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD