Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

सर्व समाज संकल्प करें कि राष्ट्र को खंडित नहीं होने देंगे : सीताराम व्यास

सर्व समाज संकल्प करें कि राष्ट्र को खंडित नहीं होने देंगे : सीताराम व्यास
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 20 Mar 2016

हमारे समाज मे आज जिस तरह का वातावरण बन रहा है उसके लिए सर्व समाज संकल्प करें कि राष्ट्र को खंडित नहीं होने देंगे। हमें समाज की सज्जन शक्ति को एकत्रित करके समाज विरोधी शक्तियों को सकारात्मक संदेश देना चाहिए। आसुरी शक्ति का नाश धर्म की शक्ति ही कर सकती है इसलिए हमें समाज मे सकारात्मक भाव लाने के लिए पूरे हिंदू समाज को संगठित होकर कार्य करना होगा। यह उद्गार आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह सीताराम व्यास का। वह रविवार को सामाजिक समरसता मंच कुरुक्षेत्र द्वारा विद्या भारती संस्थान में आयोजित सद्भावना संगोष्ठी मे प्रमुख वक्ता के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता हर समाज की बड़ी महत्वपूर्ण आवशयकता है, समरसता किसी भी समाज का अमृत मंत्र होता है जिसे किसी भी हालत में विष नहीं बनने देना है। उन्होंने कहा कि संघ समरसता हेतु जितने भी कार्य करता है, उसका न कभी अहंकार करता है, न

गर्व से पीठ थपथपाता है। देश का काम देश व समाज को समर्पित कर देता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी राष्ट्र आज उन्नति पर है तो वह सिर्फ  अपनी संगठन शक्ति से है जब तक हमारे समाज में सामाजिक सद्भाव की भावना नहीं आएगी तब तक राष्ट्र और समाज को तोडऩे का मंसूबा बांधे राष्ट्र विरोधी ताकतें अपना प्रयास जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज की जो परिस्थिति है उसमें घबराने की जरूरत नहीं है, हिंदू समाज एक होगा। हम अपनी एकता से राष्ट्र को शक्तिशाली बनाएं। हिन्दू समाज के अंतिम व्यक्ति को बाकी सब के समान बराबर लाकर खड़ा किया जाए। हिंदू समाज का मंत्र है सामाजिक समरसता, इसलिए हम सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को जोडऩा ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने जानकारी दी की सामाजिक समरसता मंच हरियाणा ३ अप्रैल रविवार को नई अनाज मंडी रोहतक में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर रहा है जिसमें स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञान अनंत दास, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अवधेशानंद आदि संतजन, योगेश्वर दत्त, अनुराधा बेनीवाल जोगिंद्र शर्मा जैसे खिलाड़ी  तथा कलाकार आदि उपस्थित होंगे।इस समरसता संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय  धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाज में समरसता का संदेश देने के लिए कराया गया। इस अवसर पर नगर की प्राय: सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।इनके अलावा कई गांवों के पंच तथा सरपंच उपस्थित थे

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD