Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

देशद्रोहियों पर कार्रवाई करे केंद्र : कुमार विश्वास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2016

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास ने शक्रवार को केंद्र सरकार से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेनयू) परिसर में भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, "समय आ गया है जब देश को जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने या उनका समर्थन करने वालों को सजा देकर उदाहरण पेश करना चाहिए।"विश्वास ने लिखा, "भारतीय कानून में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। भारत सरकार को राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"

विश्वास ने पुलिस को भी जेनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा।विश्वास ने लिखा, "दिल्ली पुलिस जो अकसर अपने निश्चित लक्ष्यों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करती है, उसे जेएनयू मामले में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए और राष्ट्र विरोधियों को गिरफ्तार करना चाहिए।"उल्लेखनीय है कि जेएनयू के छात्रों ने मंगलवार को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु और जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के सह संस्थापक मकबूल बट को फांसी दिए जाने पर शोक प्रकट करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था और भारत विरोधी नारे लगाए थे।इसके बाद बुधवार को दिल्ली में भारतीय प्रेस क्लब में भी भारत विरोधी नारे लगाए थे। 

 

Tags: Kumar Vishwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD