5 Dariya News

शिवसेना नेता Sanjay Raut गिरफ्तार: खुश हुई Navneet Rana, बोली- ED ने बहुत देर कर दी

Shiv Sena नेता Sanjay Raut को ED को पात्रा चॉल घोटाले मामले में गिरफ्तार किया, Sanjay Raut के घर से ED को 11 लाख कैश भी मिला

5 Dariya News

मुंबई 01-Aug-2022

ED ने शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ी कार्रवाई की है। राउत को देर रात लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पात्रा चॉल घोटाले में ये कार्रवाई की गई है। इस बीच शिवसेना के नेताओं ने कहा है कि पूरी पार्टी, पूरा महाराष्ट्र राउत के साथ खड़ा है। पार्टी नेता विनायक राउत ने कहा कि हम ED या सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। हम शिवसेना के लिए लड़ते रहेंगे। हमें उन पर गर्व है।

वहीं संजय राउत के भाई और विधायक सुनील राउत ने ED पर गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि संजय राउत को गिरफ्तार करना था। इसलिए उनके खिलाफ जाली पेपर बनाए गए और उन्हें अरेस्ट किया गया है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान उनके घर की तलाशी ली गई। इसके बाद ED ने संजय राउत से पूछताछ के लिए समन भेजा। इतना ही नहीं ED ने राउत के घर से 11.5 लाख रुपए भी बरामद किए थे। 

Also read  संजय राउत को ईडी के नोटिस पर ममता ने केंद्र पर निशाना साधा

उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा। उधर, संजय राउत की गिरफ्तारी, महंगाई और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में भी इन मुद्दों पर हंगामा हुआ। इसके बाद सदन की कार्रवाई को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा।

इसी बीच कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बीजेपी विपक्ष मुक्त संसद चाहती है। इसलिए संजय राउत पर कार्रवाई की गई। हम महंगाई, गुजरात में शराब से मौतों का मामला संसद में उठाएंगे। इतना ही नहीं झारखंड में 'ऑपरेशन कीचड़' का मुद्दा भी संसद में उठाएंगे। 

गिरफ्तार होने से पहले संजय राउत ने कहा था कि ईडी शिवसेना और महाराष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इसलिए उनके खिलाफ गलत केस लगाया गया है। दरअसल, ED पात्रा 'चॉल' मामले में जांच कर रही है। ED राउत की पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन में अनियमितताओं से संबंधित मामले में भी जांच कर रही है। इससे पहले ED ने अप्रैल में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की थी।

शिवसेना नेता संजय राउत पर हुए ED के एक्शन पर अमरावती की सांसद नवनीत राणा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अकसर शिवसेना पर हमलावर रहने वालीं नवनीत राणा ने कहा कि यह कार्रवाई तो ED को कई महीने पहले ही कर देनी चहिए थी।  

Also read  नवनीत राणा की दहाड़: 'पोपट' जैसे संजय राउत पर FIR कराऊंगी, मुझे 20 फीट गहरा दफनाने की धमकी दी थी

पात्रा चॉल समेत कई जगहों पर घोटाला हुआ है। संजय राउत 25 से 30 कंपनियों में पार्टनर हैं और उनके साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे थे। भ्रष्टाचार के मामलों में वही जवाब नहीं दे पाता हो, जो गलत हो। महाराष्ट्र की जनता भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध जरूर लड़ेगी। यही छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें सिखाया था।