MS Dhoni पर छाया साउथ फिल्मों की कमाई का जादू।,IPL के बाद होगा बड़ा ऐलान

5 Dariya News

MS Dhoni पर छाया साउथ फिल्मों की कमाई का जादू।,IPL के बाद होगा बड़ा ऐलान

5 Dariya News

12-May-2022

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की साउथ इंडिया में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। तमिलनाडु में धोनी के हजारों फैंस हैं। जब से वह चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का प्रसिद्ध चेहरा हैं, दक्षिण के लोगों ने क्रिकेटर के लिए अपार प्यार बरसाया यहीं नहीं फैंस उन्हें प्यार से थाला भी बुलाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

अब करेंगे तमिल फिल्मों में एंट्री  

खबर है कि वह तमिल से अपने संबंध और मजबूत करेंगे। धोनी जल्द ही बतौर प्रोड्यूसर कॉलीवुड में एंट्री करेंगे। सूत्र ने कहा इसके लिए उन्होंने साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा से हाथ मिला लिया है। धोनी बतौर प्रोड्यूसर कॉलिवुड में आने के लिए तैयार हैं। इसके आलावा कहा जा रहा है कि धोनी के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली तमिल फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) लीड रोल निभाएंगी. जिसमे उनका साथ संजय देने वाले हैं।संजय के बारे में बात करें तो वह साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के करीबी हैं. बताया जा रहा है कि धोनी के प्रोजेक्ट्स का ऑफिशियल ऐलान आईपीएल 2022 के बाद किया जायेगा।

हालाँकि, पहले उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी शीर्षक से उन पर बनी बायोपिक की प्रमोशन की । फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। यह फिल्म उस समय तमिल भाषा में भी रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से प्रभावशाली प्रतिक्रिया भी मिली थी। अब फिल्म फ्रंट की बात करें तो पूर्व क्रिकेटर साइंस फिक्शन 'अथर्व- द ओरिजिन' में नजर आएंगे। धोनी ने खुलासा किया कि यह उनके दिल के करीब एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। रमेश थमिलमनी 'थाला' धोनी की विशेषता वाले इस बहुप्रतीक्षित ग्राफिक उपन्यास के लेखक हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरूकर दी जाएगी। ये तो एकदम क्लियर है की क्रिकेट के बाद अब एमएस धोनी अपनी फिल्मों से तमिल फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे।  

English : MS Dhoni To Join Kollywood Production Soon. Joins Hands With Lady Superstar Nayanthara