कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में बीती रात आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान शुक्रवार को हिमांक बिंदू से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, "जम्मू और कश्मीर में अगले 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।" लेह में शून्य से 11.5 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंड रही। इसके बाद कारगिल में तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री, पहलगाम में शून्य से चार डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया।जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदब से ऊपर बना रहा।जम्मू शहर में तापमान 8.4 डिग्री, कटरा में 8.9 डिग्री, बटोटे में 4.6 डिग्री, बनिहाल में 0.8 डिग्री, भदरवाह में 2.4 डिग्री और उधमपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।