Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

लुधियाना कारखाना हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 21 Nov 2017

लुधियाना में एक प्लास्टिक कारखाने की इमारत ढहने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चीमा चौक के पास एक औद्योगिक क्षेत्र के संकरे इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत भीषण आग लगने के बाद एक शक्तिशाली विस्फोट के साथ सोमवार दोपहर ढह गई थी। अधिकारी ने कहा कि ध्वस्त इमारत में दमकल कर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों समेत 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इमरात के मलबे से 10 शव बरामद हुए हैं और बचाव अभियान रात भर (सोमवार-मंगलवार रात) जारी रहा। तीन शव सोमवार शाम को बरामद हुए, जबकि बाकी शव रात के समय बरामद हुए। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने मीडिया को बताया, "बचाव अभियान आज (मंगलवार) जारी रहेगा। कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।" राष्ट्रीय आपदा राहत दल (एनडीआरएफ), सेना, पंजाब पुलिस, अग्निशमन विभाग और एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन की टीमें फंसे लोगों को बचाने में लगी हैं। मलबे से निकाले गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त आर.एन. ढोक ने कहा कि इमारत के अंदर फंसे अधिकारी सोमवार सुबह आग लगने के बाद इसके निरीक्षण के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि अमरसन पॉलीमर्स में केमिकल और संग्रहित की गई प्लास्टिक की चीजों में आग लगी थी। आग को बुझाने के लिए सोमवार को कम से कम 15 दमकल कर्मी फौरन घटनास्थल रवाना हुए थे, जिस पर काबू करने में करीब छह घंटे लग गए थे। 

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD