Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

पटना में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, कई वाहन फूंके

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 05 Sep 2017

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस को लोगों का कोपभाजन बनना पड़ा। अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना से नाराज लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी हवा में गोलियां चलाईं। क्षेत्र में अभी भी तनाव का माहौल है। नाराज लोगों ने कम से कम चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, राजधानी के दीघा-राजीव नगर इलाके के कृष्णा नगर में अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत के निर्देश के बाद मंगलवार को कृष्णा नगर में अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पुलिस की टीम जेसीबी के साथ पहुंची।वहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने जेसीबी मशीन को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया और जमकर पथराव किया। लोगों ने महिलाओं को आगे कर दिया जिससे पुलिस भीड़ को संभाल नहीं सकी और उसे भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा।पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। लोगों ने एक पुलिस जीप, तीन जेसीबी मशीन सहित कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस को भी बचाव में कई राउंड हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। लोगों के बढ़ते आक्रोश के कारण पुलिस को वहां से हटना पड़ा।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फि लहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस बिना सूचना के आशियाना तोड़ने पहुंच गई। हम लोगों ने यहां की जमीन खरीदी और इस पर घर बनाया है और अब पुलिस अचानक घर तोड़ने पहुंच गई। अब हम कहां जाएंगे? घटनास्थल पर पहुंचे दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता समझदार है। सरकार से इस मामले को लेकर बातचीत पहले भी की गई है और फिर की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोग आक्रोशित हैं, उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD