Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने

 

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से 40 लोगों की मौत

Listen to this article

5 Dariya News

काठमांडू , 13 Aug 2017

नेपाल में मॉनसून की भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ व भूस्खलन में करीब 40 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निचले इलाकों में करीब 36 लोग लापता हैं और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हजारों परिवार शुक्रवार से विस्थापित हुए हैं।रुटहट जिले में शर्मिला यादव (27) को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें जीप से अस्पताल ले जाते समय उनके परिवार के पांच सदस्यों की बाढ़ में बह जाने से मौत हो गई।पुलिस ने कहा कि उसने छह शव बरामद किए हैं।महिला को प्रसव पीड़ा होने की वजह से परिवार भारत के सीमावर्ती जिले राजपुर के अस्पताल ले जा रहा था।गृह मंत्रालय ने कहा कि झापा, मोरंग, सुनसरी, सप्तरी रुटहट, सरलही, दंग व बांके जिले बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हैं।काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ में सकरपुरा, बनरझूला, बर्सिन, तिलुलिया व कुसाहा में शनिवार सुबह से करीब 2,000 परिवार फंसे हुए हैं।कई जिलों में जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और नदियों ने अपना रास्ता बदल दिया है। इससे घरों व आजीविका को खतरा पैदा हो गया है।गृहमंत्री जर्नादन शर्मा ने रविवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया और एजेंसियों को राहत व बचाव कार्यो का निर्देश दिया।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD