Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के किसानों की हड़ताल का समर्थन किया

अन्ना हजारे
अन्ना हजारे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रालेगण सिद्धि , 02 Jun 2017

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के किसानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है, जो शुक्रवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। लेकिन, हजारे ने हड़ताल के पहले दिन हुई हिंसा पर चिंता भी जताई। उन्होंने किसानों से सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाए बगैर शांति से अपने आंदोलन को जारी रखने का आग्रह किया।हजारे ने एक बयान में कहा, "मैं किसानों के मुद्दों का समर्थन करता हूं, लेकिन मैं उनसे आंदोलन को शांतिपूर्वक तरीके से करने की अपील करता हूं। मैं सरकार के साथ उनकी ओर से बात करने और इस मुद्दे को हल करने के लिए तैयार हूं।"कोंकण को छोड़कर महाराष्ट्र भर के करीब पांच लाख से अधिक किसान अभूतपूर्व हड़ताल पर हैं जिसमें गुरुवार को कई हिंसक घटनाएं हुईं। हड़ताल के कारण मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर और अन्य बड़े शहरों में दूध, ताजा फल, सब्जियों और यहां तक कि अनाज जैसी जरूरी चीजों की कमी से कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।किसान कृषि ऋण को पूरी तरह से माफ करने, मुफ्त बिजली, उपज के लिए उचित लाभकारी मूल्य, सिंचाई के लिए अनुदान, 60 साल और उससे ऊपर के किसानों के लिए पेंशन और एम.एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुद्दों का हल निकालने के लिए किसानों के साथ बातचीत जारी है, इसके बावजूद किसान विभिन्न सरकारी कार्यालयों और कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) कार्यालयों में अपनी मांगों के लिए आंदोलन, विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाल रहे हैं।फडणवीस ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर किसानों को कथित रूप से उकसाने का आरोप लगाया था। शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी से किसानों की मांगों को ध्यान में रखने और तत्काल कदम उठाने की बात कही। जवाब में फडणवीस ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से अवगत है और वह अपनी सत्ता में सहयोगी शिवसेना से यही उम्मीद करती है।हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को तेजी आई, जिससे कृषि संबंधित वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है। अधिकांश एपीएमसी बाजार खाली नजर आए। 

 

Tags: Anna Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD