पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा जलापूर्ति एवं सैनीटेशन मंत्री स. तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया। अपने पद का कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार, लोगों से किये सभी वायदे संपूर्ण करेगी। हम जनपक्षीय सेवाओं को अमली जामा पहनाने और समयबद्ध ढंग से लागू करने के लिये दिन-रात कार्य करते रहेंगे।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संक्षेप समागम के दौरान सीनियर कांग्रेसी नेता शामिल हुये जिनमें स. सुखजिंदर सिंह रंधावा, स. परगट सिंह, स. सुखविंदर सिंह सुखसरकारिया, स. गुरकीरत सिंह कोटली, स. हरप्रताप सिंह अजनाला (सभी विधायक) पूर्व विधायक स. महिंदर सिंह रिणवा और अन्य प्रमुख व्यक्तियों के अतिरिक्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।