Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना , 25 Sep 2016

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब की तरफ से शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस को सर्मपित सेवा यज्ञ के रुप में आयोजित तीसरे रक्तदान शिविर का शुभारंभ साध्वी सुमनश्री जी की तरफ से उच्चारित मंगल पाठ के साथ हुआ। क्लब अध्यक्ष रवि बतरा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 457 वालंटियरों ने रक्तदान करके शहीदे आजम भगत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में दिए योगदान का कर्ज उतारने के प्रयत्न किए। मंहत नारायण पुरी, स्वामी रुपिन्द्र प्रकाश, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लो, जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, सीनीयर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन डा.सुभाष वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सुखमिन्द्र ग्रेवाल, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण बांसल,चाइल्ड वैल्फेयर आयोग के चेयरमैन सुकेश कालिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश दत शर्मा, यूथ अकाली दल मालवा जोन अध्यक्ष तरसेम भिंडर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल, यूथ अकाली दल लुधियाना अध्यक्ष बलजीत छतवाल , भाजपा उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाईं, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अमित गोसाईं, पार्षद सुमित मल्हौत्रा, दविन्द्र जगगी, जागृति सेना अध्यक्ष प्रवीण डंग, यूथ अकाली दल मालवा जोन के महासचिव अमन बगगा, पूर्व एसीपी सतीश मल्हौत्रा, महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी प्रमुख नीरज वर्मा, एक्शन अगेंस्ट करप्शन से चंद्रकांत चड्डा और गुरविन्द्र छतवाल, कांग्रेस व्यापार सैल के चेयरमैन राजू वोहरा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दविन्द्र गुप्ता, तेरा पंथ सभा से राज कुमार बच्चा, कमल नवलक्खा, मनोज धाड़ीवाल, प्रसन्न कोचर, भाजपा नेता रजत सूद ने रक्तदान रुपी सेवा यज्ञ में योगदान देने वाले वालंटियरों को बैच लगाकर प्रोत्साहित किया। 

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के वरिष्ठ सदस्यों कुलदीप जैन, अध्यक्ष रवि बतरा, महासचिव अमरीक सिंह चौहान और दविन्द्र गुप्ता ने रक्तदान रुपी सेवा यज्ञ में रक्तदान करने वाले वालंटियरो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे महान शहीदों व स्वतंत्रता संग्रामियों ने अपना खून बहाकर व शहादतें देकर सदियों से अंग्रेजी हकूमत की जंजीरों में जकड़ी भारत माता को स्वंतत्र करवा कर हमें आजाद देश के वासी होने का सम्मान दिलाया। शहीदों की कुर्बानियों की कीमत तो हम लोग नहीं चुका सकते मगर उनकी तरफ से देश व समाज के प्रति कुर्बानियों की याद को ताजा रखने के लिए रक्तदान करके हजारों मानवीय जिंदगियों को तो बचा सकते है। इस अवसर पर नितिन बतरा, राजिन्द्र सिंह, अमृत सिंह चौहान, हरीश शर्मा, बौबी नागरा, अनु सिंह, अभिनव ग्रोवर, अमित प्रजापति, मोहित आहुजा, अमन सरपाल, पंकज वर्मा, सोनू ग्रेवाल, सुमित कालड़ा ने रक्तदान शिविर में पधारे गणमान्य व्यक्तियों व सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

Tags: BLOOD CAMP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD