Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला में आयोजित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला में आयोजित
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Jan 2016

Last updated on: Jan 25, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला में आयोजित किया गया, जिसका विषय था: सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी। अतिरिक्त मुख्य सचिच अजय मित्तल ने समारोह की अध्यक्षता की।इस अवसर पर जय मित्तल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय राज्य के रूप में जाना जाता है और यह संतोष का विषय है कि हिमाचल प्रदेश में सभी चुनाव शांतिपूर्वक व सौहार्द्धपूर्ण ढंग से आयोजित हुए हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस परम्परा को बनाये रखने पर बल दिया, ताकि युवा पीढ़ी इसका निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने हमेशा ही मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाई है, जिसको राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों विशेषकर युवाओं को इस परम्परा को कायम रखने का आग्रह किया। उन्होंने ऐसे सभी युवाओं जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों, को अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने की अपील करते हुए कहा कि लोकतन्त्र में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है, जो राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक विकास व उत्थान का आधार है। उन्होंने कहा कि गत तीन दशकों में देश की चुनावी प्रक्रिया में अनेक सुधार हुए हैं, जिससे देश की लोकतांत्रितक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायता मिली है।

श्री मित्तल ने मतदान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मीडिया, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं बूथ स्तर के अधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की मीडिया में बेहतर कवरेज के लिए इंडियन एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता श्री अश्वनी शर्मा, द ट्रिब्यून की प्रधान संवाददाता श्रीमती प्रतिभा चौहान और पंजाब केसरी के राज्य ब्यूरो प्रमुख श्री राजीव पथरिया को सम्मानित किया। पालमपुर के एसडीएम श्री अजीत भारद्वाज, शिमला ग्रामीण के एसडीएम श्री ज्ञान सागर नेगी और मण्डी के एसडीएम श्री मदन कुमार को भी मतदान प्रक्रिया में बेहतर कार्य के लिये राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने राज्य के चुनाव आईकॉन विक्की चौहान भी सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर नये मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र भी वितरित किये।

इससे पूर्व, श्री मित्तल ने उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाई। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश भी प्रसारित किया गया।ओएसडी चुनाव नीरज शर्मा ने स्वागत किया जबकि शिमला के उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर हि.प्र. ज्ञान विज्ञान समिति व कला संगम व समन्वय थियेटर शिमला ने अपनी प्रस्तुतियां दी।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री टी.जी. नेगी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र चौहान, नगर निगम शिमला के उप-महापौर श्री टिकेन्द्र पंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD