Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नेताजी के बारे में रूस से बात करे केंद्र : ममता बनर्जी

नेताजी के बारे में रूस से बात करे केंद्र : ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दार्जीलिंग , 23 Jan 2016

Last updated on: Jan 23, 2016, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को यह जानने के लिए रूस से बात करनी चाहिए कि नेताजी के साथ वहां क्या हुआ था। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हाल की यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर बात की थी। नेताजी की 119वीं जयंती पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा, "हमें यह जानने का अधिकार है कि रूस में नेताजी के साथ क्या हुआ था।"नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जुड़ी कुछ फाइलें सार्वजनिक की हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, "हम वे फाइलें देखना चाहते हैं, जो इस बात पर प्रकाश डालेंगी कि देश छोड़ने के बाद नेताजी के साथ क्या हुआ। हम वे फाइलें भी देखना चाहते हैं, जिनमें यह जानकारी है कि सुभाष चंद्र बोस जीवित थे या नहीं। 

हमें इन प्रश्नों के उत्तर चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो केंद्र सरकार को रूसी राष्ट्रपति से बात करनी चाहिए।"नेताजी को 'राष्ट्र नेता' का खिताब दिए जाने की मांग करते हुए बनर्जी ने कहा कि जनता को सच्चाई जानने का हक है।यह दोहराते हुए कि नेताजी के जीवन के अंतिम दिनों से जुड़ा सच दस्तावेजों और सबूतों के साथ बाहर आना चाहिए, बनर्जी ने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश के भविष्य युवाओं को सच्चाई बताएं।"उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी सरकार ने 18 सितम्बर, 2015 को नेताजी के परिजनों की मौजूदगी में नेताजी से जुड़ी 12,744 पृष्ठों की 64 फाइलें सार्वजनिक की थी।नेताजी के करीब 70 साल पहले लापता होने के बारे में अभी भी रहस्य बरकरार है, जिसके खुलासे के लिए उनके परिजन उनसे जुड़ी सभी फाइलें सार्वजनिक किए जाने की मांग करते रहे हैं।

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD