Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद

 

मध्य प्रदेश उपचुनाव : लोकसभा सीट कांग्रेस जीती, विधानसभा सीट फिर भाजपा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 24 Nov 2015

मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट और देवास विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को हुई। संसदीय सीट पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने 88 हजार 832 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं देवास विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार गायत्री राजे पंवार को 30 हजार 778 मतों से जीत मिली है। जीत पर कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने तरीके से खुशियां मनाईं। दोनों दलों के समर्थकों ने आतिशबाजी की। 

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि रतलाम संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को 10 लाख 69 हजार 497 में से पांच लाख 36 हजार 743 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार निर्मला भूरिया को चार लाख 47 हजार 911 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 88 हजार 832 मतों से विजयी घोषित किया गया। सिंह ने बताया कि देवास उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गायत्री राजे 30 हजार 778 मत से विजयी घोषित की गई। 

उन्हें 89 हजार 358 तथा कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री को 58 हजार 580 मत मिले। क्षेत्र के कुल दो लाख 43 हजार 3 मतदाता में से एक लाख 50 हजार 793 ने मतदान किया था। मतगणना में भाजपा को 59़ 85 तथा कांग्रेस को 38़ 85 प्रतिशत मत मिले। रतलाम लोकसभा क्षत्र में 24 हजार 426 और देवास विधानसभा क्षेत्र में 1460 मतदाताओं ने ईवीएम पर 'नोटा' बटन दबाया। दोनों उपचुनाव में डाक मतपत्र की संख्या शून्य रही। मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए प्रेक्षक पूरे समय मौजूद रहे।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मंगलवार को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और देवास जिला मुख्यालय पर मतगणना भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के लिए आठ तथा देवास विधानसभा के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। झाबुआ से भाजपा ने दिवंगत सांसद दिलीप सिंह भूरिया की बेटी निर्मला भूरिया को उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को चुनाव मैदान में उतारा था। जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार विजय हारी ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था। 

वहीं देवास विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गायत्री पंवार का मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश शास्त्री से था। झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट की मतगणना अधिकतम 23 राउंड तक चली और देवास विधानसभा सीट की मतगणना 22 राउंड में पूरी हुई। रतलाम लोकसभा सीट की मतगणना एक साथ तीन जिला मुख्यालयों में हुई। दोनों सीटों के लिए मतदान 21 नवंबर को हुआ था। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD