Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

सिख चरमपंथियों ने आतंकवादी को अकाल तख्त प्रमुख नियुक्त किया

सिख चरमपंथियों ने आतंकवादी को अकाल तख्त प्रमुख नियुक्त किया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Nov 2015

Last updated on: Nov 10, 2015, 00:00 IST

सिखों के धार्मिक मामलों में संकट उस समय गहरा गया, जब चरमपंथी सिखों ने दोषी करार दिए जा चुके खालिस्तानी आतंकवादी जगतार सिंह हवारा को मंगलवार को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था, अकाल तख्त का जत्थेदार (प्रमुख) नियुक्त करने की घोषणा कर दी। चरमपंथियों ने सभी जत्थेदारों को 'हटाने' का भी ऐलान किया है।अमृतसर के पास चब्बा में हुए सरबत खालसा (सिखों के महासम्मेलन) में उग्र सिख नेताओं ने इन फैसलों का ऐलान किया।हवारा तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहा है। बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को हत्या की गई थी।

सरबत खालसा में अकाल तख्त के मौजूदा जत्थेदार गुरबचन सिंह को हटाकर उनकी जगह हवारा को जत्थेदार बनाने का फैसला किया गया।यह तय किया गया कि चूंकि हवारा जेल में है, इसलिए उसकी जगह पूर्व सांसद डी.एस.मांड को अकाल तख्त का अंतरिम जत्थेदार नियुक्त किया जा रहा है। तय किया गया कि वह बुधवार को दीपावली के दिन स्वर्णमंदिर परिसर में सिख समुदाय को संबोधित करेंगे।सरबत खालसा का आयोजन कुछ चरमपंथी संगठनों ने किया है।सरबत खालसा में पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख के.पी.एस गिल और ऑपरेशन ब्लूस्टार के कमांडर के.एस.बरार को तनखैया (धार्मिक रूप से गलत काम करने वाला) घोषित किया गया और इनसे 20 नवंबर को अकाल तख्त के सामने पेश होने को कहा गया।

 

Tags: Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD