Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन

 

बिहार : लोकतंत्र के पर्व में कुताय व जईब ने दिखाया जज्बा

बिहार : लोकतंत्र के पर्व में कुताय व जईब ने दिखाया जज्बा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पूर्णिया , 05 Nov 2015

बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण के मतदान में राज्य के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे मतदान के बीच पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में कई ऐसे भी मतदाता नजर आए जिन्होंने न केवल अपने मताधिकार का उपयोग किया, बल्कि ऐसे लोगों के लिए एक सबक भी बने जो मतदान नहीं करते। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के बिलौरी गांव निवासी 106 वर्षीय कुताय मंडल अपने 82 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र मंडल के साथ अपने मतदान केंद्र बिलौरी के मध्य विद्यालय पहुंचकर न केवल मतदान किया, बल्कि अन्य लोगों से भी वोट देने की अपील की। 

ऐसा नहीं कि यह कोई पहला मौका है कि वह वोट करने आया हो। कुताय मैथिली भाषा में कहते हैं, "जहिया स' वोटर भेल छियै, तहिये स' सब चुनाव मे हमें सब वोट देने छियै।"कुताय हालांकि वर्तमान नेताओं से खुश नहीं हैं और आज तक उन्हें इसका भी अफसोस है कि वे जिस पार्टी को भी वोट देते हैं, वह हार जाती है। नेताओं के विषय में पूछने पर कुताय कहते हैं, "दुर, नेता आउर कोनो काम के छै? सबे एक जइसन छै।"उनके पुत्र सत्येंद्र मंडल शिक्षक की नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 

वे कहते हैं कि चुनाव की घोषणा की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके पिता वोट देने के लिए पूरे परिजनों को परेशान किए रहते हैं। वे कहते हैं कि ये भले ही अपने पैरों पर ठीक से चल नहीं सकते, लेकिन वोट देना नहीं भूलते और हमलोग भी उनकी इच्छा को मारना नहीं चाहते। इधर, कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के देवकली गांव के लोगों के मतदान केंद्र तक जाने के लिए सड़क नहीं है, मगर इस गांव के लोग नदी पारकर भी अपना मत देने के लिए पेकाहा गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 215 तक पहुंच रहे हैं। 

मतदाताओं की जागरूकता और उत्साह को इसी से समझा जा सकता है कि एक गांव के एक बीमार महिला को खाट पर लिटाकर उसे मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। ग्रामीण श्याम सुंदर सिंह कहते हैं कि गांव की महिला बुलो देवी बीमार हैं, लेकिन वह अपने वोट को बर्बाद करना नहीं चाहतीं। यही कारण है कि उन्हें खाट पर उठाकर मतदान केंद्र तक लाना पड़ा। बुलो देवी कहती हैं, "ई मौका पांच साल में एक बेर आबै छै, तें वोट देनाइ बहुत जरूरी छै।" 

इधर, किशनगंज के 110 वर्षीय मोहम्मद जईब ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "जब मेरे जैसा चलने में असमर्थ व्यक्ति मतदान कर सकता है तो फिर और लोग क्यों नहीं कर सकते।" बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चार चरणों का मतदान हो चुका है। पांचवें चरण के मतदान के बाद सभी सीटों की मतगणना आठ नवंबर को होगी।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD