Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी

 

वी़ क़े सिंह पर कार्रवाई करें मोदी : जीतनराम मांझी

जीतनराम मांझी
जीतनराम मांझी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Oct 2015

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दलित परिवार के दो बच्चों को जिंदा जलाए जाने के बाद विदेश राज्यमंत्री जनरल वी़ क़े सिंह का 'कुत्ते' वाला बयान आने से आहत पूर्व मुख्यमंत्री और राजग का घटक दल 'हम' के प्रमुख जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व सेनाध्यक्ष के खिलाफ उचित कारवाई करने की मांग की है। भाजपा की सहयोगी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष मांझी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "वी़ क़े सिंह ने दलितों को जलाए जाने पर उनकी तुलना कुत्ते से की है। नरेंद्र मोदी जी संज्ञान लेते हुए उन पर उचित कारवाई करें।" 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुनपेड़ गांव में एक दलित परिवार के घर की खिड़की से पेट्रोल फेंककर माचिस की एक तीली भी फेंक दी गई। घर में दंपति और उनके दो मासूम बच्चे सो रहे थे। दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री वी़ क़े सिंह ने गुरुवार को इस घटना के लिए पारिवारिक झगड़े को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि अगर कोई किसी कुत्ते पर पत्थर फेंकता है तो उसके लिए सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।इधर, भाजपा की एक और सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा, "ऐसी घटना की जवाबदेही हरियाणा सरकार की है। इससे बचा नहीं जा सकता।" 

उन्होंने और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नसीहत देते हुए कहा कि वी़ क़े सिंह को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सिंह के बयान से राजग को नुकसान होने से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि सिंह ने माफी मांग ली है और अपने बयान का अर्थ भी समझा दिया है, ऐसे में नुकसान की बात नहीं है। बहरहाल, केंद्रीय मंत्री वी़ क़े सिंह का बेतुका बयान आने के बाद जहां भाजपा के नेता 'डैमेज कंट्रोल' में जुटे हुए हैं, वहीं बिहार विधानसभा के चुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन 'कुत्ते वाले बयान' को मुद्दा बनाने में लगी है।

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD