Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

यह नरेंद्र मोदी का हिन्दुस्तान है, गांधी का भारत नहीं : इंजीनियर राशिद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2015

जम्मू एवं कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने कहा है कि महात्मा गांधी के भारत में नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में असहिष्णुता बढ़ रही है। गोमांस पार्टी देने की वजह से शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद पर इस महीने दो हमले हो चुके हैं। एक हमला विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने किया, उन्हें पीटा। दूसरा हमला दिल्ली में स्याही फेंके जाने के रूप में हुआ।राशिद ने आईएएनएस से खास मुलाकात में कहा, "मुल्क में कुछ भी हो सकता है क्योंकि यह अब मोदी का हिन्दुस्तान है न कि सहिष्णु (महात्मा) गांधी का भारत।"

राशिद से पूछा गया कि उन्होंने गोमांस पार्टी देकर धार्मिक भावनाओं को क्यों चोट पहुंचाई? उन्होंने कहा, "मैंने अपने क्षेत्र में कभी मांसाहारी खाना (नान-वेज) नहीं खाया। लेकिन इससे मुझे तकलीफ होती है कि साक्षी महाराज या हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर मुझे बताएं कि मैं क्या खाऊं और क्या न खाऊं।"यहां जम्मू एवं कश्मीर भवन में बातचीत के दौरान राशिद ने मुसलमानों के खिलाफ और बीफ के मसले पर विवादित बयान देने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की।

राशिद अन्य धर्मो के लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की बात करते हैं लेकिन उनके अपने कुछ सवाल हैं।उन्होंने कहा, "गाय उनकी मां हो सकती है लेकिन भैंस से उनका क्या रिश्ता है?" भैंस का मांस भी बीफ की श्रेणी में आता है।उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि साक्षी महाराज की गाय उनकी मां हो सकती है। लेकिन, जिस गाय को मैंने अपने घर में पाला है, उससे उनका क्या रिश्ता है। मेरी गाय, मेरी गाय है और मैं फैसला करूंगा कि उसका क्या करना है।"

राशिद ने भारत और पाकिस्तान से नफरत की राजनीति छोड़कर कश्मीर मसला यहां की जनभावना के हिसाब से सुलझाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से यह मानता रहा हूं कि भारत और पाकिस्तान को एक ही देश होना चाहिए था। लेकिन, हाल में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के हमलों ने मोहम्मद अली जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत को सही साबित कर दिया है।"राशिद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बढ़ती असहिष्णुता, गुजरात दंगों, दादरी कांड और ऐसी ही अन्य बातों के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, "भाजपा देश को बांट चुकी है। कृपया जम्मू एवं कश्मीर को मत बांटिए।"उन्होंने मुफ्ती मोहम्मद सईद को कठपुतली मुख्यमंत्री बताया और कहा कि कश्मीर एक कानूनविहीन द्वीप में बदल गया है। राशिद ने कहा, "लोगों ने उन्हें (मुफ्ती को) इसलिए चुना था कि वह भाजपा और आरएसएस को राज्य से बाहर रखेंगे लेकिन उन्होंने इन्हीं के साथ अपवित्र गंठबंधन कर लिया। ऐसा कर उन्होंने आरएसएस और अन्य चरमपंथियों को हमारे राज्य में दखल देने का मंच प्रदान कर दिया।"

 

Tags: Er Rasheed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD