Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

लालू प्रसाद से 'जंगलराज', कांग्रेस से 'भ्रष्टाचार' आएगा : अमित शाह

लालू प्रसाद से
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पूर्णिया , 03 Oct 2015

Last updated on: Oct 03, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के आने से जहां 'जंगलराज' आएगा, वहीं कांग्रेस के आने से भ्रष्टाचार आएगा। शाह ने कहा कि बिहार में विकास लालू-नीतीश की जोड़ी नहीं ला सकती है। इन्होंने बिहार को जात-पात की राजनीति में बांट दिया है।पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "बिहार में बिजली, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। 

लालू के शासनकाल को जंगलराज कहा जाता है। आज वहीं लालू, नीतीश के कंधे पर सवार होकर आ रहे हैं। अगर ये आ जाएंगे तो बिहार में जंगलराज-दो आएगा।"नीतीश ने कहा था कि बिहार को किसी की मदद की जरूरत नहीं है। उनके बयान पर शाह ने तंज कसते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए पैकेज दिया, परंतु अहंकार में नीतीश कहते हैं कि बिहार को पैकेज की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा, "बिहार की सरकार जितना तीन साल में खर्च करेगी, उतना एक ही बार में मोदी जी ने बिहार को दे दिया। 

लालू, नीतीश कांग्रेस जवाब दें कि 10 वर्ष तक दिल्ली में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, कितना पैसा दिया। वह सरकार बिहार को प्रत्येक वर्ष मात्र 10 हजार करोड़ रुपये देती थी।"उन्होंने कहा, "बिहार के पास अकूत संपदा है। देश के विकास में बिहारी युवा का पसीना लगा है। बिहारियों ने देश को समृद्घ बना दिया है, लेकिन सरकारों के कारण बिहार समृद्घ नहीं हुआ।"उन्होंने कहा कि सीमांचल के युवा को अब गुजरात नहीं जाना होगा, यहीं कारखाना लगेगा और रोजगार मिलेगा।

बिहार में सीमांचल को सबसे पिछड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बननी तय है, परंतु भाजपा की सोच है कि सीमांचल से भी सत्ता में भागीदारी हो। शाह ने कहा कि लालू रोज-रोज इस चुनाव को जाति का स्वरूप देना चाहते हैं, परंतु भाजपा यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। 

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD