Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

नरेंद्र मोदी ने सुधार योजना पेश की, सुशासन को प्राथमिकता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 25 Sep 2015

Last updated on: Sep 25, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपने व्यस्तता भरे आर्थिक कूटनीति दिन का समापन 4,500 अरब डॉलर की कंपनियों के 42 प्रमुखों के साथ रात्रिभोज पर हुई बैठक के साथ किया और इस दौरान उन्होंने अपने 15 महीनों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया, भारत में निवेश के लिए कारोबारियों को आमंत्रण दिया। उन्होंने सुधार जारी रखने, तेज फैसले और पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा, "शासन व्यवस्था में सुधार मेरी अव्वल प्राथमिकता है। हम सरल प्रक्रिया, तेज फैसले, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए काम कर रहे हैं।"

फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा आयोजित रात्रिभोज में अमेरिका की दिग्गज कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इन कंपनियों के कुल बाजार मूल्य के आधार पर इसे '4,500 अरब डॉलर क्लब' कहा।रात्रिभोज में शामिल प्रमुख अधिकारियों में पेप्सिको की इंद्रा नूयी, आईबीएम के गिनि रोमेटी, सैन डिस्क के संजय मेहरोत्रा, डाऊ केमिकल के एंड्र लिवेरिस, बोइंग इंटरनेशन के मार्क एलेन, लॉकहीड मार्टिन की मैरिलिन ह्यूसन, फोर्ड के मार्क फील्ड्स, मास्टरकार्ड के अजय बंगा, सिटीग्रुप के माइकल ओ नील, गोल्डमैन सैक्स के गैरी कॉन, ब्लैकस्टोन के हैमिल्टन जेम्स, हर्मन इंटरनेशनल के दिनेश पलटल, टाइम इंक के जो रिप शामिल रहे।

मोदी ने अपने कामकाज का एक पृष्ठ का ब्योरा वितरि किया, जिसमें व्यापार की सुविधा तथा विभिन्न क्षेत्रों का विदेशी निवेश के लिए खोले जाने से संबंधित अब तक किए गए विभिन्न सुधारों के विवरण शामिल थे।इसमें यह भी कहा गया है कि भारत में जहां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 40 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, वहीं दुनिया के शेष हिस्सों में इसमें 10 फीसदी गिरावट रही है।अमेरिका में भारत के राजदूत अरुण सिंह ने कहा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की टिप्पणी यह रही कि मोदी ने जो कुछ भी किया है, उसका गलत आकलन हुआ और मीडिया में उसे नकारात्मक तरीके से पेश किया गया है।

स्वरूप ने रात्रिभोज सम्मेलन की आम राय को स्पष्ट करते हुए कहा, "आम राय यह थी कि जो भी आप कर रहे हैं, उसे जारी रखिए और उसकी गति बढ़ाइए।"स्वरूप के मुताबिक, मीडिया और मीडिया वेंचर कैपिटल के शीर्ष अधिकारियों की गोलमेज बैठक में मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के कारण ज्ञान का लोकतांत्रीकरण हो रहा है।मोदी ने उन्हें विश्वविद्यालय स्थापित करने और संचार अध्ययनों में पीठ स्थापित करने का सुझाव दिया।रुपर्ड मडरेक द्वारा आयोजित इस बैठक में न्यूजकॉर्प, 21 सेंचुरी फॉक्स, स्टार टीवी सोनी, डिस्कवरी, टाइम वार्नर, एएंडई एंड वाइस मीडिया के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

स्वरूप ने कहा कि 21 सेंचुरी फॉक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स मडरेक ने कहा कि वहां मौजूदा अधिकारी वैश्विक मीडिया उद्योग के 40 फीसदी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।स्वरूप के मुताबिक, उन्होंने भारत को अपने लिए सबसे बड़ा बाजार बताया। उन्होंने डिजिटीकरण और 4जी प्रसार में तेजी लाने का सुझाव दिया।बंगा, ह्यूसन और एकॉम प्रमुख माइक बुर्के के साथ एक अलग बैठक में मोदी ने निवेश पर चर्चा की।इस बैठक के बाद बंगा ने संवाददाताओं से कहा, "जब भी मैं उनसे मिलता हूं, वह पूछते हैं, 'मैं क्या बेहतर कर सकता हूं'?"

लॉकहीड मार्टिन हैदराबाद में टाटा की साझेदारी में स्थापित एक कारखाने में विमान के पुर्जे बनाती है। मोदी ने उन्हें भारत में विनिर्माण गतिविधि बढ़ाने का आग्रह किया।एकॉम विशाखापत्तनम को स्मार्ट शहर बनाने के लिए काम कर रही है।स्वरूप के मुताबिक, न्यूयार्क के पूर्व मेयर और अब वित्तीय और समाचार मीडिया कंपनी के प्रमुख माइकल ब्लूमबर्ग ने मोदी के साथ कैंसर के उपचार, टिकाऊ विकास और स्मार्ट शहर जैसे मुद्दों पर बात की।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD