Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

इटली में सस्ती दवाओं की अवधारणा पेश करेगा बंगाल : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 26 Jun 2015

Last updated on: Jun 26, 2015, 00:00 IST

सस्ती दवा की दुकानों के जरिए सस्ती दवाएं मुहैया कराने वाली पश्चिम बंगाल की पहल को इटली में प्रस्तावित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेश किया जाएगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सरकारी अस्पतालों में स्थित हमारी उचित दर की दवा दुकानें और नैदानिक केंद्र अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित कर रही हैं और उनकी प्रशंसा हो रही है।"ममता ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "मरीजों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए हमारी सरकार द्वारा किए गए नवीन प्रावधान पर एक शोध किया गया है और मिलान में आयोजित होने वाली 11वीं वल्र्ड कांग्रेस ऑफ इंटरनेशनल हेल्थ इकॉनॉमिक्स एसोसिएशन में व्याख्यान के लिए इसको चयनित किया गया है, जिसका आयोजन 12-15 जुलाई, 2015 के दौरान होगा।"

उन्होंने कहा कि चार साल के दौरान उचित मूल्य की 99 दवा की दुकानें खोली गई हैं। इन दुकानों में 48 से 77.2 फीसदी तक की छूट मिलती है। ममता ने कहा, "अबतक 157 लाख मरीजों ने 440 करोड़ रुपये की छूट का लाभ लिया है। पूरे देश के लिए इसे आदर्श घोषित किया गया है। इसके अलावा चार सालों के दौरान 58 से अधिक उचित मूल्य के नैदानिक केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां उचित दर पर एक्स-रे, डायलिसिस, सीटी स्कैन और एमआरआई किए जाते हैं।"

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD