Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

राईस मिल मालिक अपने शैलरों को जल्दी ही ताला लगाकर चाबी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सोंपेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल , 22 Jun 2015

स्थानीय राईस मिलर एशोसियशन के प्रधान मांगे राम खुरानियां ने बताया कि राईस मिल मालिक अपने शैलरों को जल्दी ही ताला लगाकर चाबी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सोंपेंगे। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार कि गलत नितियों को लेकर पिछले कई वर्षों से राईस मिल मालिक घाटे में चल रहे है और अब ये मिल मालिक अधिक घाटा सहन नही कर सकते। उन्होने बताया कि प्रदेश के 80 प्रतिशत मिल इस घाटे के चलते बंद होने के कंगार पर है। नुकसान होने की स्थिति में सरकार किसानों को राहत पैकज देती है। इतना ही नही अब की बार सरकार के चीनी मिलों को उभारने के लिये आठ सौ करोड का पैकज दिया गया। जबकि राईस मिल  सरकार को टैक्स के रूप में सबसे ज्यादा कमाई करके देते है, परन्तु सरकार की ओर से राईस मिलरों को कुछ भी सहायता नही दि जाती। इतना ही नही सभी राज्य अपने प्रदेश के राईस मिलरों को बचाने के लिये विभिन्न प्रकार के टैक्स माफ करके विशेष पैकज देती, परन्तु प्रदेश सरकार हरियाणा के मिल मालिको को कुछ भी राहत नही देती। प्रदेश के सभी मिल मालिक 15 नवम्बर से पहले कोई भी धान नही खरीद करेंगे। यदि सरकार उसके बाद भी कोई निर्णय नही लेती तो हड़ताल को आगे भी बढाया जा सकता है।

यह है मुख्य मागें

राईस मिल मालिको को उभारने के लिये सर्वप्रथम प्रदेश सरकार विशेष पैकज दे।

मार्किट फीस चार प्रतिशत से घटाकर अन्य राज्य की तरह एक प्रतिशत करे।

वैट पांच प्रतिशत को समाप्त किया जाये ताकि किसानों की फसल उच्चे दामों पर खरीदा जाये।

धान मे अधिक नमी होने पर यदि सरकार नही खरीद करती तो उसको कम मुल्य पर खरीदने की अनुमति दे।

नही खरीद कि जायेगी  1509 किस्म की धान

कैथल राईस मिलर एशोसियशन के प्रधान मांगे राम खुरानियां ने बताया कि  अब की बार प्रदेश में 1509 किस्म की धान कोई भी राईस मिल मालिक नही खरीदेंगा। उन्होंने बताया कि इस किस्म की धान का चावल क्च्चा होता है। यह कुछ समय के बाद अपना रंग बदलने लगता है। जिस कारण से यह आगे नही बिकता और यदि बिकता है भी तो बहुत कम मुल्य पर। जिस कारण से वे घाटे में है। उन्होने किसानो से भी अपील कि अब की बार यह धान न लगाये।

 

Tags: khas khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD