Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

संघ के एजेंडे पर काम कर रही कश्मीर सरकार : यासीन मलिक

यासीन मलिक
यासीन मलिक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Rouf Pampori)

श्रीनगर , 27 May 2015

Last updated on: May 27, 2015, 00:00 IST

'जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के लिए कोई जगह नहीं' कहे जाने पर राज्य के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने बुधवार को राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया। राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार की ओर इशारा करते हुए जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने कहा, "सईद हिंदू राष्ट्रवादी संगठन संघ और उसी के जैसी विचारधारा रखने वाले समूहों के इशारों पर नाच रहे हैं।"यासीन ने कहा कि सईद ने पीडीपी का गठन स्वतंत्रता समर्थक समूहों के एजेंडे पर कब्जा करने के लिए भारतीय एजेंसियों के समर्थन से किया था। 

उन्होंने कहा, "चुनाव से पहले इस पार्टी ने स्वतंत्रता समर्थक समूहों के पक्ष में नारे लगाकर लोगों को मूर्ख बनाया। अब जब चुनाव के बाद यह संघ के जनसांख्यिकी में परिवर्तन वाले एजेंडे पर काम कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम 'सफरी जिहाद-ए-मुसलसल' बंद कर दिया है। यासीन के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने के लिए जागरूकता फैलाना था।मलिक ने कहा, "सईद के 'विचारों की लड़ाई' और 'असंतोष के लिए जगह' के नारों का क्या हुआ। वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली के दबाव में बंधे हुए हैं।"यासीन मलिक 1990 में कश्मीर में सशस्त्र विद्रोह के अगुवा नेताओं में थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के कूटनीतिज्ञों और भारत के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांतिपूर्ण विरोध के लिए जगह देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, "मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अब वे कहां हैं। अब उन्होंने क्यों चुप्पी साध रखी है।"

 

Tags: Yasin Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD