Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

गरीबों के घर बिजली पहुंचाना प्राथमिकता : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खंडवा (मध्यप्रदेश) , 05 Mar 2015

Last updated on: Mar 05, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को कहा ऊर्जा की सुविधा से वंचित देश के 20 प्रतिशत गरीबों के घरों में बिजली पहुंचाना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोदी ने खंडवा जिले में 1200 मेगावाट की 7,820 करोड रुपये लागत की सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने इसी परियोजना के 6,500 करोड़ रुपये लागत की 1320 मेगावाट के द्वितीय चरण का शिलान्यास भी किया।उन्होंने कहा कि मानव जीवन की जब से विकास यात्रा प्रारंभ हुई, तब से ऊर्जा प्रमुख माध्यम रहा है। ऊर्जा के बिना जीवन में बदलाव और विकास संभव नहीं है। इस देश को आगे बढ़ाना है तो गरीब की झोपड़ी तक ऊर्जा पहुंचानी होगी। देश के हर कोने में नए ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। बीते दस माह में विद्युत उत्पादन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आज भी 20 प्रतिशत गरीब ऐसे हैं जो बिजली से वंचित है। गरीब को भी अच्छी जिंदगी का अवसर मिलना चाहिए। मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी उस समय जितनी बिजली उत्पादित होती थी, उतनी अब केवल श्री सिंगाजी परियोजना से उत्पादित होगी। हम देश में कम लागत में सस्ती ऊर्जा का क्षेत्र तैयार करने के प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी ने पिछली सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछली केंद्र सरकार के समय 204 कोयला खदान का आवंटन गलत तरीके से हुआ था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। 

हमने 100 दिन के भीतर इन खदानों की नीलामी की, 19 खदान के लिए बोली लगी जिसमें एक लाख 10 हजार करोड़ का राजस्व मिलेगा। इसमें मध्य प्रदेश की चार खदान है जिससे प्रदेश को 40 हजार करोड़ रुपये की आय होगी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। गरीब और किसानों की भलाई के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, जिसमें 60 साल के बाद उन्हें पेंशन देने की योजना बनाई गई है।प्रधानमंत्री जन-धन योजना में मध्यप्रदेश को शत-प्रतिशत खाते खोलने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार केंद्र सरकार का बजट गांव, गरीब और किसानों के लिये बनाया गया है। इससे आने वाले दिनों में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। 

उन्होंने कहा कि विकास के लिए सिंचाई परियोजनाएं, गरीबों के घर, सड़क, स्कूल, अस्पताल और कारखाने आवश्यक है। यह सब कार्य आसमान में नहीं हो सकते। इसके लिए जमीन की आवश्यकता है। पिछली केंद्र सरकार ने ऐसा कानून बनाया, जिससे इनके लिए जमीन मिलना मुश्किल हो गया। हमारी सरकार ने इस कानून में सुधार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास के लिए जमीन की जरूरत होती है, और विकास की खातिर जमीन उपलब्ध कराने के लिए वह पिछले कानून में कुछ बदलाव ला रहे हैं, मगर राज्यसभा में बहुमत न होने के कारण वे ऐसा नही कर पा रहे हैं।मोदी ने आगे कहा कि 10 वर्ष तक जो सरकार रही उसने ऐसा कानून बनाया जिसके चलते सड़क, नहर, अस्पताल, स्कूल के लिए जमीन नहीं मिल सकती। उनकी सरकार चाहती है कि किसान और गरीब का बेटा स्कूल मे पढ़ सके, उसे इलाज के लिए अस्पताल हो, सिंचाई के लिए नहर बने और रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इसके लिए उद्योग स्थापित हों। 

इसी को ध्यान में रखकर वे पिछले भूमि अधिग्रहण कानून में कुछ बदलाव ला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव में रहने वाले किसान और गरीब को सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए जमीन की जरूरत होगी, अस्पताल, नहर, स्कूल, उद्योग आसमान पर तो स्थापित हो नहीं सकते। पिछले कानून में जमीन का कोई प्रावधान नहीं था। अब वे चाहते हैं कि गांव के आदमी को उसके गांव के करीब ही सबकुछ मिल जाए, यह तभी संभव है जब जमीन उपलब्ध होगी। राज्यसभा में संख्या बल कम हेाने कहा हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वहां उनके पास बहुमत नहीं है, विरोध करने वाले यह नहीं बताते कि कानून में क्या सुधार करना चाहिए, वे तो सिर्फ विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। 

उन्होंने विपक्षियों से कहा कि वे बहुमत के बल पर विकास की गाड़ी को न रोकें। उनके उस विरोध के चलते किसान के बेटे को स्कूल नही मिलेगा, अस्पताल नहीं बनेंगे, नहर नहीं बनेगी और रोजगार नहीं मिलेगा, लिहाजा जरूरी है कि किसान गुमराह करने वालों के खिलाफ उठ खड़े हों। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निमाड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निमाड विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अब ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। अगले दो साल में 20 हजार मेगावाट ऊर्जा राज्य में पैदा होगी। जरूरतमंद राज्यों को देने में भी प्रदेश सक्षम होगा। इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, राज्य के ऊर्जामंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अनेक भाजपा नेता भी मौजूद थे। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD