Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

प्रवासी भारतीयों से संबंध मजबूत करने की कोशिश : नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 07 Oct 2014

Last updated on: Oct 07, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि प्रवासियों के लिए जो कोशिश सरकार कर रही है, उससे उनके साथ देश के संबंध मजबूत होंगे। मोदी ने ये बातें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कही। उन्होंने लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि अमेरिका यात्रा के दौरान मैंने वीजा मुद्दों पर जो घोषणा की है, उस पर भारत सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।"उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि इससे प्रवासियों के साथ हमारे संबंधों के तार मजबूत होंगे और विकास में तेजी आएगी।"प्रधानमंत्री ने कहा कि 30 सितंबर को जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि जिन लोगों के भी पास 'पर्सन ऑफ इंडियन ऑरिजिन' (पीआईओ) कार्ड है, वे सभी कार्ड जीवनर्पयत मान्य होंगे। पहले यह सिर्फ 15 साल के लिए मान्य थे।उन्होंने कहा, "गजट में प्रकाशित अधिसूचना ने हमारी उस घोषणा को पूरा किया है कि सभी पीआईओ कार्डधारक जीवनर्पयत भारत के लिए वीजा की सुविधा पाएंगे।"

गजट अधिसूचना में कहा गया है कि जिनके पास पीआईओ कार्ड है, वे यदि 180 दिन से अधिक भी देश में रुकेंगे, तो उन्हें पुलिस थाने में रिपोर्ट देने की जरूरत नहीं होगी।मोदी ने कहा, "दूतावासों और वाणिज्यदूतावासों को यह निर्देश जारी कर दिया गया है कि विशेष परिस्थितियों को छोड़ दिया जाए, तो अमेरिकी नागरिकों को 10 साल की वीजा सुविधा मिलेगी।" उन्होंने साथ ही कहा कि गृह मंत्रालय एक नई योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत पीआईओ और ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) योजना को एक में मिला दिया जाएगा।मोदी पिछले दिनों पांच दिनों की आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका गए थे। उन्होंने वहां 28 सितंबर को न्यूयार्क में मेडिसन स्क्वोयर गार्डन पर दिए गए भाषण में वीजा मुद्दों से संबंधित कई घोषणाएं की थी।

 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD