Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

प्रदेश सरकार को महाराष्ट्र की तर्ज पर क्रिकेटरों की सुरक्षा का खर्च एच.पी.सी.ए.से ही वसूल करना चाहिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 19 May 2013

Last updated on: May 19, 2013, 00:00 IST

हिमाचल लोकहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को महाराष्ट्र की तर्ज पर क्रिकेटरों की सुरक्षा का खर्च एचपीसीए से ही वसूल करना चाहिए। जनता के टैक्स के पैसों से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर धनराशि व्यय करना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार भाजपा के घोटालों की जांच करने में प्रदेश सरकार विफल हो रही है। दाल,108 एंबुलेंस, भूमि, फोन टैपिंग आदि घोटाले पर जांच नहीं कर पाई है। कांग्रेस चार्जशीट में जो पूर्व सरकार के कार्यकाल से घोटालों के आरोप लगाए हैं उन मामलों में भी सरकार जांच तक नहीं बैठा पाई है। मंडी उप चुनाव में हिलोपा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस को हिलोपा समर्थन देगी मगर मंच पर साथ नहीं होगी।यहां पत्रकारों से बातचीत में हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की धर्मशाला में जमीन खरीद फरोख्त, पैवेलियन सहित अन्य तथाकथित अवैध निर्माण को लेकर मामला निचली अदालत में पहुंच गया है। इसमें प्रेम कुमार धूमल, एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, दीपक सानन, ठाकुर गुलाब सिंह व एक अन्य अधिकारी आरएस गुप्ता को इस मामले में पार्टी बनाया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मांग को हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए न्यायिक कमीशन गठित करने का आग्रह किया है। महेश्वर ने कहा कि धूमल ने अपने कार्यकाल में तो कभी इसका गठन नहीं किया। उन्होंने कहा कि विजिलेंस और एसआइटी से पूर्व सरकार के घोटालों की जांच होनी चाहिए जिस पर हिमाचल हाईकोर्ट की निगरानी हो। उन्होंने कहा कि एचपीसीए का विरोध करती रही कांग्रेस मामले पर जांच में ढील बरत रही है। उन्होंने कहा कि स्की विलेज का विरोध किया जाएगा। सरकार ने उच्च न्यायालय से मामला जो वापस लिया है इस पर भी सरकार को स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए। वहीं कौशल भत्तो के नाम पर भी सरकार राज्य के बेरोजगारों से धोखा कर रही है। नए मापदंड लगाकर तो 28 साल की उम्र मे ऐसा भत्ता देगी। इस अवसर पर महेंद्र नाथ सोफ्त, टिक्कू ठाकुर भी मौजूद थे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD