Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

बजट लैप्स होने पर जवाबदेही तय होगी: डीसी

अभिषेक जैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 28 Feb 2013

डीसी अभिषेक जैन ने आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में प्रत्येक विभाग को आंबटित बजट और अब तक खर्च हुई राशि का ब्यौरा लिया । उन्होंने अधिकारियों को साफ हिदायत दी कि उन्हें आबंटित बजट किसी भी सूरत में लैप्स नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अफसर जवाबदेही से बच नहीं पायेंगे। उन्होंने कहा कि लंबी प्रक्रिया के बाद विभिन्न विभागों को विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट आंबटित होता है और बजट लैप्स होने से न केवल विकास प्रक्रिया बाधित होती है बल्कि कई बार पात्र लोग भी लाभ से वंचित रह जाते हैं। उहोंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्लान हैड का पैसा सरंडर करने की नौबत आए । उन्होंने विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के तहत प्राप्त होने वाली राशि का भी समुचित इस्तेमाल करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर यह राशि सरंडर होती है तो भविष्य में मिलने वाले बजट पर इसका सीधा असर पड़ता है और राज्य को बजट कटौती का नुक्सान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट के खर्च होने पर ही अगले साल का बजट आबंटन निर्भर करता है। बैठक में एडीसी दर्शन कालिया, सभी एसडीएम, एएसपी राकेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: dc una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD