Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

डी.ए.वी. के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगारी बनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 21 Feb 2013

Last updated on: Feb 21, 2013, 00:00 IST

9वीं कोर के ब्रिगेडियर श्री नरेन्द्र कुमार ने छात्रों एवं युवाओं से अपील की कि वह माता-पिता, गुरूओं व बड़ों का आदर करें तथा नैतिक मूल्यों को धारण करते हुए अनुशासन दिखाएं व अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखें और राष्ट्रीय धर्म का पालन करें। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें तथा अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं।डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, नरवाणा, योल के आज वार्षिक समारोह में अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रिगेडियर नरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा को अपनाते हुए गर्व महसूस करना चाहिए। ग्रामीण व छोटे नगर के छात्रों को एनडीए में भर्ती होने के लिए जो अंग्रेजी भाषा से घबराहट होती है। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी सकुंचन महसूस किये साक्षात्कार व ग्रुप डिस्कशन में हिन्दी भाषा का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की व इसे अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा लेने वाला बताया तथा इसका श्रेय स्कूल की प्राचार्या व स्टाफ को दिया। इसके उपरान्त उन्होंने स्कूल को सहयोग देने वाली कुछ विभूतियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। स्कूल की प्रिन्सीपल श्रीमती प्रवीण शिवपुरी ने अपने स्वागत भाषण में जहां स्कूल की गतिविधियों, उपलब्धियों पर चर्चा की वहीं पर आए मेहमानों व अभिभावकों का बड़ी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। स्कूल के छात्र कलाकारों ने पंजाबी, गिद्दा व हिमाचली गद्दी डांस प्रस्तुत करके जहां खूब धमाल मचाई वहीं मेरा देश रंगीला, मेरे देश की धरती सोना उगले, रंग दे बसंती, फौजी देश की शान वाले देशभक्ति से ओतप्रोत जोशीले गीत-संगीत नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। हिन्दी अंग्रेजी में स्कीट प्रस्तुति भी श्रेष्ठ स्तर की थी। एंकरिंग करने वाले तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले तमाम अध्यापकों, कर्मचारियों व सहयोगियों के प्रयास श्रेष्ठतम थे। कुल मिलाकर डी$ए$वी$ स्कूल नरवाणाा का समारोह राष्ट्रीय संस्कृति का सही दर्शन करवाने, माहौल को खुशगवार एवं यादगारी बनाने वाला था।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD