Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

उच्च विद्यालय नानाहार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 01 Feb 2013

Last updated on: Feb 01, 2013, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) श्री नीरज भारती ने आज ज्वाली निर्वाचन क्षेत्र के गांव नानाहार के उच्च विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । नीरज भारती ने कहा कि स्कूलों में वार्षिक समारोह को अनिवार्य बनाया गया है ताकि बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है जिसमें बच्चों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है तथा उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि वह बच्चों को किताबी शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी दें ताकि छात्र विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग ले सकें। श्री भारती ने कहा कि नानाहार स्कूल के निर्माण के लिए साढ़े आठ लाख रूपये की राशि का आंकलन सरकार को भेजा गया है तथा स्कूल के अतिरिक्त चार कमरों के लिए राशि शीघ्र उपलब्ध करवा दी जायेगी। श्री भारती ने मुख्यमंत्री श्री वीरभ्रद सिंह का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जो पिछली सरकार द्वारा 149 स्कूल बंद कर दिये गये थे, उन स्कूलों को शीघ्र आरम्भ कर दिया जायेगा। जिससे दूर-दराज क्षेत्र में रह रहे बच्चों को घर-द्वार शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र-2013 में प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा उपलब्ध दी जायेगी।इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक श्री सतीश धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। श्री भारती ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को 5100 रूपये देने की घोषणा की । इसके अतिरिक्त मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष श्री रण सिंह, प्रधान नानाहार श्रीमती सुनीता देवी, बीडीसी सदस्य श्री रक्षपाल सिंह के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: neeraj bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD