Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केन्‍द्र-राज्‍य संबंधों की समीक्षा की

राजनाथ सिंह ने महिलाओं के मुसीबत में होने पर मोबाइल फोन अलार्म बटन के काम करने में हो रही देरी पर चिंता व्‍यक्‍त की

Rajnath Singh
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 17 जून, 2014 को नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा केन्द्र-राज्य संबंधों पर जानकारी देते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 17 Jun 2014

Last updated on: Jun 17, 2014, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्‍ली में गृह मंत्रालय के केन्‍द्र-राज्‍य खंड की समीक्षा की। मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने श्री राजनाथ सिंह को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, अपराधियों का पता लगाने के नेटवर्क, साइबर अपराधों और जेलों के आधुनिकीकरण से अवगत कराया। अपराधों और अपराधियों के नेटवर्क का पता लगाने की प्रणाली (सीसीटीएनएस) परियोजना की प्र‍गति की समीक्षा करते हुए यह माना गया कि परियोजना कार्यान्‍वयन के अंतिम चरण में है, लेकिन कुछ राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे अरूणाचल प्रदेश, बिहार, गोवा, हरियाणा, लक्षद्वीप, मणिपुर और राजस्‍थान काफी पीछे है। गृह मंत्री ने कहा कि वे इस बारे में संबद्ध मुख्‍यमंत्रियों और केन्द्र शासित प्रशासकों से बातचीत करेंगे। 

महिलाओं के खिलाफ अपराधों – निर्भय कोष परियोजना की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी गई कि विपत्ति में पड़ी महिला की फोन कॉल मिलने पर उस पर तेजी से कार्रवाई करने संबंधी परियोजना को केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 4 फरवरी, 2014 को मंजूरी दी थी। महिला के मुसीबत में पड़ने/आपात स्थिति में अपने मोबाइल फोन का एक बटन दबाने पर अलार्म पुलिस नियंत्रण कक्ष में पहुंचेगा, जो तत्‍काल उस स्‍थान पर सहायता के लिए पीसीआर वैन भेजेगी। इस प्रस्‍तावित प्रणाली को 114 शहरों में अमल में लाया जाना है। गृह मंत्री ने इस परियोजना की शुरूआत में देरी पर चिंता व्‍यक्‍त की। यह फैसला किया गया कि इस परियोजना को तेजी से अमल में लाया जाए। उन्‍होंने सभी साझेदारों के साथ खुद इसकी समीक्षा करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। साइबर अपराध परियोजना के संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि भारत में 916 मिलियन फोन उपभोक्‍ता और 239 मिलियन इंटरनेट का इस्‍तेमाल करने वाले हैं और 2012 में केवल 3,477 साइबर अपराध (2,876 आईटी अधिनियम के तहत और 601 आईपीसी के अंतर्गत) दर्ज किए गए। श्री राजनाथ सिंह ने निर्देश दिया कि सॉफ्टवेयर उद्योग में कार्यरत किसी उचित संगठन का इस्‍तेमाल राज्‍यों में पुलिस के मार्गदर्शन के लिए किया जाए, ताकि उसकी साइबर अपराधों से मुकाबला करने की क्षमता बढ़ा सके। देश में जेलों की स्थिति में सुधार की समीक्षा करते हुए गृह मंत्री ने जेलों के आधुनिकीकरण की परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने को कहा। 

 

Tags: rajnath singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD