Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

हरियाणा के तौरू में हिंसा के बाद कर्फ्यू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

गुड़गांव , 08 Jun 2014

Last updated on: Jun 08, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के तौरू कस्बे में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव व्याप्त हो गया, और इसके बाद कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह गुड़गांव शहर से कोई 40 किलोमीटर दूर तौरू कस्बे में उस समय हिंसा भड़क उठी, जब एक ट्रक ने बाइक पर जा रहे दो लोगों को रौंद दिया, जिसमें से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस दुर्घटना के बाद मुस्लिम बाहुल्य मेवात इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दानवीर सिंह (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।"पुलिस अधिकारी ने कहा, "भीड़ ने मुस्लिम समुदाय के ट्रक चालक और हेल्पर की बुरी तरह पिटाई कर दी। अफवाह फैली कि दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और उसके बाद एक समुदाय के लोगों ने मुख्य बाजार में दुकानें लूटनी शुरू कर दी।"हिंसा के बाद दुकानें बंद कर दी गईं। मेवात से तौरू जाने वाले अधिकांश रास्तों को एक समुदाय के लोगों ने जाम कर दिया। मीडियाकर्मियों को भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचने दिया गया।पुलिस अधिकारी ने कहा, "लोगों ने पथराव किया और बाजार में दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां दागनी पड़ी।"मेवात के पुलिस उपायुक्त आर.सी. वर्मा ने अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी, जिसके तहत पांच से अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर प्रतिबंध होता है। इसके साथ ही इलाके में कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया।एक अन्य अधिकारी ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ आईएएनएस को बताया, "तौरू कस्बे में और उसके चारों ओर स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है।"

 

Tags: Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD