Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

हिमाचल में खोली जाएंगी जेनेरिक दवाओं की दुकानें : कौल सिंह ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 03 Jun 2014

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में स्थित दो चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालयों में जेनेरिक दवाओं की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार प्रयोग के तौर पर ये दुकानें खोलेगी। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "शुरुआत में शिमला स्थित इंदिरा गांधी चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल में तथा टांडा में स्थित राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा विज्ञान संस्थान में जेनेरिक दवाओं की दुकानें खोली जाएंगी। बाद में धीरे-धीरे सभी क्षेत्रीय अस्पतालों में भी इन्हें शुरू किया जाएगा।"

राज्य में लागू राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कौल सिंह ने कहा कि राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा।राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सालयों में नियुक्त चिकित्सकों के लिए चिन्हित 191 औषधियों की जेनेरिक दवाओं को ही रेफर करने पर अनिवार्यता लगा दी है। यह अनिवार्यता पिछले वर्ष एक दिसंबर से लागू कर दी गई है।राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण औषधियों एवं कई औषधियों के मिश्रण से बनने वाली 314 दवाओं की एक सूची तैयार की है, जिससे मरीजों को 430 जेनेरिक दवाएं रेफर की जा सकती हैं।

 

Tags: kaul singh thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD