Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने विदेशों में रोजगार के लिए विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदली : मोहिंदर भगत बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज वाल्मीकि समाज के सम्मान पर हमला: गेज्जा राम वाल्मीकि मान सरकार की योजनाओं पर जनता का भरोसा, 'मावां धीयां सत्कार योजना' में रिकॉर्ड पंजीकरण : बलतेज पन्नू एलपीयू में एआई और इंडस्ट्री-आधारित जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों? अरविंद केजटिवल मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए थीमैटिक गार्डन परियोजना का शुभारंभ किया

 

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

Mahipal Dhanda, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 09:50 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के समग्र विकास व सड़क ढांचे के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और राजमार्गों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश भर में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। हरियाणा में भी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के विस्तृत जाल से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम जनमानस का आवागमन अत्यंत सुगम और सुरक्षित हुआ है।श्री ढांडा ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक विद्यार्थियों की निर्बाध एवं सुरक्षित पहुंच के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क बेहद आवश्यक है।

बैठक के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के समीप यातायात सुरक्षा प्रबंधों और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि श्री नितिन गडकरी का अनुभव और दूरगामी दृष्टिकोण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आज की इस शिष्टाचार भेंट में हरियाणा के युवाओं और विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विस्तार पर बेहद सार्थक चर्चा हुई है।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में शिक्षा एवं अवस्थापना विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD