Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई

Tragedy World, Venezuela, Earthquake, Venezuela Earthquake
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

काराकस , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 14:45 IST

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला में 24 जून को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है। रॉड्रिगेज ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर एक आधिकारिक अपडेट जारी किया, जिसके अनुसार घायलों की संख्या 16,740 बनी हुई है, जबकि 6,462 लोगों को बचाया गया है। अपडेट में बताया गया कि वेनेजुएला की राजधानी काराकस और मध्य राज्यों ला गुएरा, मिरांडा और अरागुआ में बनाए गए 107 अस्थायी कैंपों में 21,235 लोग रह रहे हैं।

तीन सप्ताह से अधिक समय पहले आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद से अधिकारियों ने 1,331 आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए हैं। इससे पहले, रॉड्रिगेज ने कहा था कि अब तक 94 अस्थायी कैंप बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तटीय राज्य ला गुएरा में दो भूकंपों से सबसे अधिक नुकसान हुआ था। ला गुएरा के शेल्टर में 10,981 लोग हैं, जबकि काराकस में 6,133 और मध्य राज्य मिरांडा में 1,323 लोग हैं।

इससे पहले, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में हाल ही में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 28 देशों द्वारा दी गई मानवीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया था। उन्होंने काराकस में एक कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण करने के बाद ये बातें कहीं, जहां 24 जून के भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए अस्थायी कैंपों में वितरित करने के लिए 2,000 टन से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सहायता सामग्री को व्यवस्थित किया जा रहा था।

रोड्रिगेज ने कहा, "वेनेजुएला उन देशों, दुनिया के लोगों और दुनिया की सरकारों का बार-बार शुक्रिया अदा करता है, जिन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया है।" उन्होंने आगे कहा, "हर देश यह देख पाएगा कि उसकी सहायता का किस तरह इस्तेमाल हो रहा है, ताकि वेनेजुएला के लोगों को उस देश की दोस्ताना मदद का एहसास हो सके।" रोड्रिगेज ने कहा कि इस त्रासदी पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की वजह से वेनेजुएला को पता है कि वह अकेला नहीं है। सबसे जरूरी बात भविष्य की ओर देखना है कि हम कैसे उबरेंगे और प्रभावित इलाकों का पुनर्निर्माण कैसे करेंगे।"

 

Tags: Tragedy World , Venezuela , Earthquake , Venezuela Earthquake

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD