Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

लोक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है लोक मिलनियां: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने बस्ती शेख में लोक मिलनी प्रोग्राम के दौरान सुनी लोगों की मुश्किलें

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 13:07 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय बस्ती शेख इलाके के लोगों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों और मुश्किलों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देती है और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लोक मिलनी पहल लोगों के मसलों के समाधान में अहम भूमिका निभा रही हैं।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार सूबे को रंगला पंजाब बनाने के संकल्प के तहत लोक कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए गए लोकपक्षी उपायों का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने मांवां-धीया सत्कार योजना शुरू करके महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 600 यूनिट बिजली माफी ने बड़ी संख्या में परिवारों को बिजली बिलों से राहत दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने दी जाएगी और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन सिंह बंटी,  और इलाके के लोग बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD