Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

नरेन्द्र मोदी एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Anthony Albanese, Melbourne, Melbourne Cricket Ground, MCG
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मेलबर्न , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 18:20 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथोनी अल्बानीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। यह कार्यक्रम भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्री स्टीव वॉ और सुश्री लिसा स्थलेकर सहित ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं।

इस दौरे ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तंभों के रूप में खेल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप जारी किया। इससे खेल प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा खेल उद्योग और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग को प्रोसत्साहन मिलने की उम्मीद है।

इसका उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया युवा खेल महोत्सव का आयोजन करना भी है। दोनों नेताओं ने खेल के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सहयोग का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को एकजुट करने में खेलों की विशेष भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि इस रोडमैप से दोनों देशों को अपनी खेल साझेदारी में विविधता लाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय खेलों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दशक में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन ओलंपिक की मेजबानी करेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि ये घटनाक्रम खेलों और संबंधित उद्योगों में घनिष्ठ द्विपक्षीय सहयोग के लिए अवसर पैदा करते हैं। इस दौरान, नेताओं ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मैचों में भाग ले रहे युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। इस दौरे ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जीवंत खेल और जन-संपर्कों को प्रदर्शित किया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Anthony Albanese , Melbourne , Melbourne Cricket Ground , MCG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD