Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी भाजपा में शामिल

ढिल्लों ने AAP और कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 18:00 IST

पंजाब भाजपा का परिवार लगातार विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब गुरुद्वारा सीस महल साहिब, सिसवां के प्रमुख संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

उन्हें पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि बाबा जी की बेटी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बाबा जसविंदर सिंह रतवाड़ा साहिब वाले तथा बाबा कुलजीत सिंह जी ने भी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। 

उन्होंने भाजपा की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए पंजाब की खुशहाली के लिए भाजपा से उम्मीद जताई। इसके साथ ही नवांशहर से कांग्रेस के युवा नेता विंदर सिंह रिक्की तथा आम आदमी पार्टी के लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर एवं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ स्टैंडिंग काउंसिल एडवोकेट मनदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। 

इसके अलावा गढ़शंकर के समाजसेवी डॉ. नरेश कुमार भंबूला भी भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और देश के सर्वांगीण विकास से प्रभावित होकर आज पंजाब के लोग परिवर्तन चाहते हैं। 

भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा ही एकमात्र विश्वसनीय विकल्प है। इस अवसर पर जतिंदर सिंह अटवाल, सरपंच जसप्रीत सिंह तथा राज कुमार राणा भी उपस्थित रहे.

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD