Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

नरेंद्र मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप किया लॉन्च

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Anthony Albanese, Melbourne
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मेलबर्न , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 15:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने उनसे ऑटोग्राफ लिया और सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। एमसीजी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एमसीजी में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं।

एक, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा, यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि साझा जुनून है। आज यहां केवल खेल की खुशी, हमारी मित्रता की गर्मजोशी और भविष्य के चैंपियनों की ऊर्जा दिखाई दे रही है।" उन्होंने कहा कि उन्हें कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े बच्चों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा, "उनके जोश को देखकर लगा कि यहां बच्चों का कोई प्रदर्शनी मैच नहीं, बल्कि भविष्य के चैंपियनों का चयन चल रहा है। उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से स्पष्ट है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलने का अवसर मिला, क्रिकेट हमारे बीच स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम रहा है।

अहमदाबाद में हम साथ स्टेडियम गए थे और आज यहां भी वही खेल भावना महसूस हो रही है। स्टीव वॉ और लीजा स्टालेकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी हमें याद दिलाती है कि चैंपियन बनने के लिए प्रतिभा, स्वभाव और दृढ़ता- तीनों जरूरी हैं।" उन्होंने कहा कि खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की मजबूत कड़ी है।

"आज प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप लॉन्च करना मेरे लिए खुशी की बात है। इसके तहत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, और टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे। ऑन फील्ड के साथ-साथ ऑफ फील्ड साझेदारी भी मजबूत करेंगे।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में खेलों को अधिक समावेशी बनाने के लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने कहा, "खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी बड़े सपने देखने का अवसर मिल रहा है। आज भारत की खेल प्रतिभाएं देश के हर कोने से उभर रही हैं। हम 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी प्रयासरत हैं, जबकि 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी ब्रिस्बेन करेगा।"

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े वैश्विक खेल आयोजनों के लिए व्यापक स्तर पर खेल स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। आने वाले वर्षों में हमें एक-दूसरे से सीखने और काम करने के अनेक नए अवसर प्राप्त होंगे। बिग बैश लीग का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

किसी भी स्पोर्टिंग लीग के लिए भारत में इवेंट करना बड़ी रीच और व्यूअरशिप की गारंटी है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि खेलों की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री अल्बनीज का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हम साथ खेलें और हम साथ जीतें।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Anthony Albanese , Melbourne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD