Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Anthony Albanese, Melbourne
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 12:20 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। विशेष सद्भावना के प्रतीक के रूप में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथनी अल्बनीज़ भी इस प्रवासी भारतीय कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री अल्बनीज़ की गरिमामयी उपस्थिति तथा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को सुदृढ़ बनाने, विशेषकर प्रवासी भारतीय समुदाय के कल्याण के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए उनका भी धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में द्विपक्षीय साझेदारी में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्थाओं की परस्पर पूरकता दोनों देशों को एक सुरक्षित, समृद्ध एवं सुदृढ़ साझेदारी को आकार देने हेतु स्वाभाविक भागीदार बनाती है।

प्रधानमंत्री ने भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ऑस्ट्रेलिया के सामाजिक ताने-बाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को भी सहेजे हुए है और अपने रंग, आत्मीयता तथा जीवंतता से स्थानीय समाज को समृद्ध बना रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में अध्ययनरत भारतीय विद्यार्थियों तथा भारत में अपने परिसर स्थापित कर रहे ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक है। प्रधानमंत्री ने भारत में निरंतर उच्च आर्थिक वृद्धि, नीतिगत सुधारों, डिजिटल क्रांति तथा नई पीढ़ी के बुनियादी ढाँचे के विकास के आधार पर हो रही तीव्र प्रगति का विस्तार से उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि देश संचार प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, स्मार्टफोन विनिर्माण तथा ‘मेक इन इंडिया’ के अंतर्गत रक्षा निर्यात जैसे क्षेत्रों में नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, उसकी प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ मिलकर उसके वैश्विक साझेदारों के लिए नए अवसर सृजित कर रही है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत का दृष्टिकोण केवल अपनी प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने मित्र देशों और साझेदारों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का है। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने विचारों और विशेषज्ञता के माध्यम से योगदान देने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग, जिनमें विद्यार्थी, पेशेवर, उद्यमी, शोधकर्ता, सामुदायिक नेता तथा सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की पहचान रहे दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे एवं आत्मीय संबंधों का प्रतीक था। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लगभग दस लाख लोग निवास करते हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Anthony Albanese , Melbourne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD