Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prabowo Subianto, Jakarta
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जकार्ता , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 13:11 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। वह इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रबोवो सुबियांतो की गरिमामयी उपस्थिति तथा संसद की अध्यक्ष महामहिम सुश्री पुआन महारानी के स्नेहपूर्ण आमंत्रण और भारत-इंडोनेशिया साझेदारी को सुदृढ़ बनाने में उनके सार्थक योगदान के लिए धन्यवाद करते हुए की।

उन्होंने भारत के 1.4 अरब नागरिकों की ओर से सांसदों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की जननी भारत, इंडोनेशिया के साथ लोकतांत्रिक संबंधों को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत एवं समुद्री संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दो सहस्राब्दियों से भी अधिक समय से हिंद महासागर विचारों, व्यापार, संस्कृति और आस्था के आदान-प्रदान के माध्यम से भारत और इंडोनेशिया को जोड़ता रहा है।

उन्होंने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' तथा 'भिन्नेका तुंग्गल इका' (विविधता में एकता) के साझा आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि यही मूल्य आज भी दोनों देशों की साझेदारी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि साझा ऐतिहासिक यात्रा, समान चुनौतियाँ और दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाएँ भारत और इंडोनेशिया को स्वाभाविक तथा विश्वसनीय साझेदार बनाती हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत की विकास यात्रा और विकसित भारत 2047 तथा गोल्डन इंडोनेशिया 2045 (इंडोनेशिया एमास 2045) के विज़न के बीच मौजूद सामंजस्य को रेखांकित करते हुए व्यापार, निवेश, संपर्क, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में गहन सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने वैश्विक दक्षिण की आवाज़ को सशक्त बनाने तथा स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए इंडोनेशिया के साथ मिलकर कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय सहयोग के लिए गंगा-महाकम विज़न के आधार पर भारत-इंडोनेशिया संबंधों में एक नई शुरुआत का आह्वान किया।

इस दृष्टिकोण के अंतर्गत उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने सभ्यतागत संबंधों को और सुदृढ़ करना चाहिए, एक-दूसरे के साथ अपनी विकास यात्राओं को साझा करना चाहिए, सुरक्षा एवं रणनीतिक विश्वास को मजबूत करना चाहिए, समुद्री समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए तथा वैश्विक दक्षिण की आवाज़ को और सशक्त बनाना चाहिए।

इस संबोधन में भारत और इंडोनेशिया के बीच स्थायी सभ्यतागत संबंधों तथा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित किया गया और दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prabowo Subianto , Jakarta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD