Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों

डीए के मुद्दे पर ढिल्लों ने आप सरकार को घेरा, लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों से वादाखिलाफी का लगाया आरोप

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 18:05 IST

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ की जा रही वादाखिलाफी और धोखाधड़ी अब माननीय अदालत में भी पूरी तरह उजागर हो चुकी है। चुनावों के दौरान झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार अब लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को उनका महंगाई भत्ता (डीए) देने से बच रही है। 

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने माननीय हाईकोर्ट द्वारा कर्मचारियों के डीए मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाए जाने के बाद आप सरकार पर तीखा हमला बोला। ढिल्लों ने कहा कि चुनाव से पहले कर्मचारियों को बड़े-बड़े वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जोड़ी कर्मचारियों को उनका वैध अधिकार देने के बजाय अदालत में निरर्थक दलीलें देकर समय बर्बाद कर रही है। 

प्रदेश के लाखों कर्मचारी और पेंशनर आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। केजरीवाल और भगवंत मान की "यू-टर्न" सरकार का असली चेहरा आज हाईकोर्ट में बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव के समय कर्मचारियों के हितैषी बनने का दिखावा करते थे, वे आज कर्मचारियों का सामना करने से भी बच रहे हैं। 

यह पंजाब के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की पीठ में छुरा घोंपने के समान है। ढिल्लों ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा पड़ोसी राज्य हरियाणा की भाजपा सरकार अपने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए समय पर महंगाई भत्ता जारी करती हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब की आप सरकार कर्मचारियों के अधिकारों पर डाका डाल रही है। 

हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों को समय पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है, जबकि पंजाब की भगवंत मान सरकार लंबे समय से टालमटोल करने के बाद भी 42 प्रतिशत तक पहुंचे डीए का बकाया जारी नहीं कर रही है। ढिल्लों ने कहा कि एक ओर भाजपा की सरकारें हैं, जो बिना मांग किए कर्मचारियों को उनका अधिकार और महंगाई भत्ता समय पर देती हैं, जबकि दूसरी ओर पंजाब की यह दिवालिया हो चुकी सरकार है। 

इस सरकार के पास अपनी झूठी वाहवाही और विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए धन है, लेकिन दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारियों को उनका अधिकार देने के लिए खजाना खाली होने का बहाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की फटकार ने यह साबित कर दिया है कि आप सरकार केवल झूठ और वादाखिलाफी की बुनियाद पर चल रही है। 

पंजाब के कर्मचारी इस झूठे बदलाव की सरकार के इस धोखे का जवाब आने वाले विधानसभा चुनावों में अवश्य देंगे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD