Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए

भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की अपील के बाद केंद्र ने फिल्म 'सतलुज' को ओ .ओ .टी. से हटाए जाने की समीक्षा के दिए आदेश

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 17:53 IST

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों द्वारा 6 जुलाई को भारत सरकार के समक्ष की गई अपील पर कार्रवाई करते हुए, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तीन सदस्यीय समीक्षा समिति को पंजाबी फिल्म 'सतलुज' को ओ .ओ .टी. प्लेटफॉर्म से हटाए जाने की परिस्थितियों की जांच एवं समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, "पंजाब का सिनेमा और उसके कलाकार हमारे समाज की आवाज़, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

जब पंजाबी फिल्म उद्योग और आम जनता की ओर से 'सतलुज' को ओ .ओ .टी. (OTT) से हटाए जाने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंताएँ व्यक्त की गईं, तो मैंने अपना दायित्व समझते हुए यह विषय भारत सरकार के समक्ष उठाया। मैं केंद्र सरकार द्वारा इस मामले को समीक्षा समिति के पास भेजने के त्वरित निर्णय का स्वागत करता हूँ। 

विधिसम्मत प्रक्रिया, पारदर्शिता तथा पंजाब की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का सम्मान—इन सभी का साथ-साथ चलना आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि समिति इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं व्यापक समीक्षा करेगी और मैं इस मुद्दे पर पंजाब के कलाकारों तथा प्रदेश की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहूँगा।"

ढिल्लों ने आगे कहा कि कानून का शासन सर्वोपरि है, लेकिन इसके साथ-साथ यह भी उतना ही आवश्यक है कि पंजाब के फिल्म जगत और व्यापक जनसमुदाय की वास्तविक चिंताओं को निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ रूप से सुना जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब इस विषय में सभी संबंधित पक्षों के साथ सकारात्मक संवाद जारी रखेगी, ताकि इस मामले का शीघ्र, न्यायसंगत और संतुलित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD