Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म

श्री गुरु रविदास जी के प्रेम, भक्ति और समानता के संदेश को वाहनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से घर-घर पहुंचा रही है पंजाब सरकार: कैबिनेट मंत्री सौंद

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 16:58 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उनके जीवन और शिक्षाओं को मोबाइल एलईडी वैनों के माध्यम से प्रत्येक गांव तक पहुंचा रही है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दी।

डिजिटल प्रणाली आधारित इस आयोजन का विवरण साझा करते हुए स.सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के प्रेम, भक्ति और समानता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए वाहनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर 13 हजार से अधिक गांवों में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक अवसर को बड़े स्तर पर मनाना है, ताकि श्री गुरु रविदास जी के समाज पर पड़े गहरे प्रभाव को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जा सके। 

इसी क्रम में वाराणसी, फरीदकोट, जम्मू और बठिंडा से चार शोभायात्राएं शीघ्र ही श्री खुरालगढ़ साहिब में एकत्र होंगी तथा पूरे पंजाब के श्रद्धालु तीर्थ यात्राओं के माध्यम से वाराणसी स्थित उनके जन्मस्थान पर नतमस्तक होंगे। राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि गुरु जी के दर्शन और विचारों को युवा पीढ़ी तक सार्थक ढंग से पहुंचाया जा सके।

स सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में 6.5 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने इस अभियान को श्री गुरु रविदास जी की पर्यावरण संबंधी शिक्षाओं से भी जोड़ा। वर्षभर चलने वाले इन कार्यक्रमों के दौरान पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर, मैराथन, साइकिल रैलियां तथा कीर्तन समागम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD