Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम

मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 16:46 IST

पंजाब के बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में एक आधुनिक वृद्धाश्रम (सीनियर सिटिजन होम) का निर्माण किया जा रहा है। सरकारी स्वामित्व और प्रबंधन के तहत बनने वाले इस आश्रम के लिए गमाडा द्वारा सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है।

यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी पूंजी और मार्गदर्शक हैं और जीवन के इस पड़ाव पर उनकी देखभाल करना सरकार का सबसे पहला कर्तव्य है। प्रदेश के मुखिया के दृष्टिकोण को साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने भावुक होकर कहा, "हमारी सरकार सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं बना रही, बल्कि एक ऐसा 'सुरक्षित घर' तैयार कर रही है, जहां बेसहारा बुजुर्गों को अपनापन, सम्मान और परिवार जैसी प्यार मिल सके। 

मुख्यमंत्री का स्पष्ट प्रण है कि पंजाब के किसी भी बुजुर्ग को उम्र के इस पड़ाव पर अकेलेपन या लाचारी के आंसू नहीं बहाने पड़ें, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य कर्तव्य है। यह आश्रम उनके लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।"

कार्य की प्रगति के बारे में बताते हुए मंत्री ने आगे कहा कि परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए एस्टेट अधिकारी (प्लॉट्स), गमाडा, पुड्डा भवन, मोहाली को पत्र जारी कर दिया गया है। उनसे अनुरोध किया गया है कि लागू नियमों के अनुसार उक्त साइट का भौतिक कब्जा (Physical Possession) जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मोहाली को सौंपने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD