Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बहरीन के उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात

द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मनामा , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 16:01 IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर छह देशों की अहम यात्रा पर हैं। दौरे के तीसरे दिन वह बहरीन के उप प्रधानमंत्री खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से मिले। मंगलवार सुबह हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत और बहरीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। एस जयशंकर ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा," मंगलवार सुबह बहरीन के उप प्रधानमंत्री महामहिम खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से मिलकर खुशी हुई। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।" उन्होंने आगे लिखा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-बहरीन संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

विदेश मंत्री 5 जुलाई को कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। दस दिवसीय यात्रा का मकसद इन देशों के साथ अपने रिश्तों को और सुदृढ़ करना है। विदेश मंत्री की खाड़ी देशों की यात्रा की टाइमिंग काफी अहम है। यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद पश्चिम एशिया की राजनीतिक परिस्थितियों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।

यात्रा से पहले खाड़ी देशों की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी किया। जिसके मुताबिक, "विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इन देशों की यात्रा के दौरान, वे अपने समकक्षों और वहां के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यात्रा का फोकस इन चार देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर होगा और साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रमों और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिलेगा।"

इसके बाद, विदेश मंत्री 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। फिर वे 14-15 जुलाई को ब्रुसेल्स में तीसरी भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की बैठक में शामिल होंगे और यूरोपीय संघ और बेल्जियम में समकक्षों से बातचीत करेंगे।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD