Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया के संबंधों ने पकड़ी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prabowo Subianto, Jakarta
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जकार्ता , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 15:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई वार्ता को सार्थक करार दिया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में आए सकारात्मक बदलाव का उल्लेख किया। मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापार, मानव विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "जकार्ता के इस्ताना मर्देका में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ सार्थक चर्चा हुई। पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों ने नई रफ्तार पकड़ी है और इसमें गहराई आई है। आज की वार्ता में व्यापार, मानव विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई।"

उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दो प्रमुख समुद्री देशों के रूप में भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग भी बातचीत के प्रमुख विषय रहे। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने में यह बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी।

राष्ट्रपति सुबियांतो के न्योते पर पीएम मोदी इंडोनेशिया के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे। पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया। मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने द्विपक्षीय समझौतों का उल्लेख किया।

सबसे अहम ब्रह्मोस डील रही। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इंडोनेशिया ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल भारतीय 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री शाम को जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और बुधवार को इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। यह मंदिर 1000 साल से ज्यादा पुराना है।

संयुक्त वार्ता में भी प्रधानमंत्री ने मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "बुधवार को राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मुझे योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के पुर्नर्निमाण प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का सौभाग्य मिलेगा। एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना प्रम्बानन मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prabowo Subianto , Jakarta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD