Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

ममता बनर्जी ने बारुईपुर घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 12:32 IST

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से मोमबत्ती मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों ने उनके आवास के सामने ही ममता बनर्जी, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और मार्च आगे बढ़ गया, जिससे ममता बनर्जी के घर के बाहर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया। इस मार्च का मुख्य नारा था, ''बारुईपुर को न्याय दो"। ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस की महिला नेता भी मौजूद थीं।

डोला सेन, प्रतिमा मंडल और अपारूपा पोद्दार ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर बारुईपुर की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। जैसे ही मार्च ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित घर की गली से बाहर निकला, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की।

इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर मार्च को आगे बढ़ाया। यह मार्च हाजरा मोड़ तक पहुंचा, जहां कुछ समय तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास लौट आईं और वहीं मार्च समाप्त कर दिया। हालांकि, उन्होंने न तो पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और न ही मीडिया से बात की।

बता दें कि बारुईपुर में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के आरोपों को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पीड़िता के परिजनों से बातचीत की थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। ममता बनर्जी ने भी रविवार रात पीड़िता के परिवार से फोन पर बातचीत की थी। उनके आवास के बाहर रविवार से ही पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, जिस पर टीएमसी प्रमुख ने नाराजगी जताई। सोमवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बारुईपुर गया था। प्रतिनिधिमंडल के कोलकाता लौटने के बाद उसने घटना की जानकारी ममता बनर्जी को दी, जिसके बाद उन्होंने कालीघाट स्थित अपने आवास के बाहर मोमबत्ती मार्च निकाला।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD